अश्विनी कुमार सर्वसम्मति से नायब सरपंच निर्वाचित
संवाद सहयोगी, रामकोट : कस्बा रामकोट के पंचायत घर में नायब सरपंच का चुनाव कार्यक्रम में सर्वसम्मति से
संवाद सहयोगी, रामकोट : कस्बा रामकोट के पंचायत घर में नायब सरपंच का चुनाव कार्यक्रम में सर्वसम्मति से वार्ड तीन से जीते पंच अश्विनी कुमार को नायब सरपंच के पद पर चुन लिया गया। उनके हक में 8 वोट पड़े। बाद में बचे दो पंचों ने भी उनके हक में ही सिर हिला दिया। पंचायत के सभी 11 पंचों ने अश्विनी कुमार के हक में अपना मत दे दिया। अश्विनी कुमार के नायब सरपंच चुने जाने पर कस्बा के सरपंच, पंच और गणमान्य लोगों ने उन्हें हार मालाएं पहनाई। अश्विनी कुमार की जीत पर लोगों ने ढोल की थाप पर एक जुलूस निकाला। जिसमें उनके हक में नारे लगाए गए। स्थानीय मास्टर ओम प्रकाश खजूरिया, पं. रामपाल, मास्टर जगन्नाथ मदनलाल आदि ने बताया कि अश्विनी कुमार नौजवान सामाजिक कार्यकर्ताहैं। कस्बे के विकास के लिए काम करते आए हैं। लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे।