आशीष गौड़ बने युवा विश्व ब्राह्मण संघ के प्रधान
संवाद सहयोगी बिलावर युवा विश्व ब्राह्मण संघ की बैठक में आशीष गौड़ को बिलावर का प्रधान ि
संवाद सहयोगी, बिलावर :
युवा विश्व ब्राह्मण संघ की बैठक में आशीष गौड़ को बिलावर का प्रधान नियुक्त किया गया। संगठन की गतिविधियां तेज करने के लिए बिलावर कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा विश्व ब्राह्मण संघ के प्रधान एडवोकेट दख्सीश शर्मा ने की। बैठक में पीयूष जी महाराज मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान ब्राह्मण समाज के उत्थान को लेकर विचार विमर्श किया गया।
मंगलवार को बैठक के दौरान एडवोकेट दख्सीश शर्मा ने बिलाबर की कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें आशीष गौड़ को प्रधान मनोनित किया गया। एडवोकेट मिथलेश गौड़, ललित शर्मा, सुमेश शर्मा, अनंत खजुरिया को उपप्रधान, एडवोकेट ललिताब खजुरिया, संयम शर्मा को महासचिव, मलिक शर्मा, चंदन गौढ़, प्रजुअल शर्मा, अभिषेक शर्मा, मोहित सपोलिया, हिमाशु बसोत्रा को सचिव, जोगिंदर सपोलिया को कोषाध्यक्ष तो एडवोकेट सारथी शर्मा, एडवोकेट ललिताव खजूरिया, एडवोकेट काíतक उपाध्याय, एडवोकेट क्षीतिज सपोलिया को लीगल एडवाइजर बन बनाया गया। अरुण शर्मा, रोहित शर्मा, सुशात बसोत्रा को सोशल मीडिया प्रभारी, काíतक उपाध्याय, शुभम उपाध्याय, अदित गौस्वामी, शैलेश शर्मा को प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गई ।
एडवोकेट दख्सीश शर्मा ने सभी से आहवान किया कि जम्मू कश्मीर में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना के लिए कार्य करें। युवा विश्व ब्राह्मण संघ ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए कार्य करेगी, गरीबों की शिक्षा के लिए कार्य करेगी! उन्होंने कश्मीर में क्षतिग्रस्त पड़े हिंदू धर्म के मंदिरों को दौबारा स्थापित करने की भी माग की।