पुलिस प्रशासन ने अमरनाथ यात्रियों के लिए लगाए लंगर
संवाद सहयोगी कठुआ रियासत के प्रवेश द्वार लखनपुर में कठुआ पुलिस द्वारा अमरनाथ यात्रियों के ि
संवाद सहयोगी, कठुआ : रियासत के प्रवेश द्वार लखनपुर में कठुआ पुलिस द्वारा अमरनाथ यात्रियों के लिए मंगलवार को एक दिवसीय विशाल लंगर लगाया गया। इस दौरान कठुआ पुलिस के एसएसपी श्रीधर पाटील एएसपी मनीष गुप्ता डीएसपीबीआर केडी भगत डीएसपी प्रियंका मौजूद रहे। इस दौरान बाहरी राज्य से आए हुए अमरनाथ यात्रियों को पुलिस विभाग अधिकारियों ने खुद खाना परौसा।
मंगलवार को राज्य के प्रवेश द्वार पर अमरनाथ यात्रियों के लिए पुलिस रिसेप्शन काउंटर पर यात्रियों के लिए एक विशाल लंगर लगाया गया। इसमें यात्रियों को कई तरह के व्यंजन खिलाया गए। इस दौरान कठुआ एसएसपी श्रीधर पाटिल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर लंगर का उद्घाटन किया और श्रद्धालुओं में प्रसाद बाटा। इस दौरान एसएसपी श्रीधर पाटील ने बताया कि पंजाब से लेकर अमरनाथ यात्रा तक सैकड़ों की तादाद में लंगर लगे हुए हैं। लेकिन लखनपुर में यात्रियों को कागजी औपचारिकता पूरी करने के लिए कुछ देर के लिए रुकना पड़ता है और पुलिस को इसी बहाने लंगर लगाकर उनकी सेवा करने का मौका मिलता है। वहीं अमरनाथ यात्रा में पहली बार जा रहे अर्जुन सिंह रिंकू सिंह प्रदीप सिंह जसरोटिया आदि ने कहा कि हर बार सुरक्षा के बेहतर इंतजाम होते हैं पुलिस व सीआरपीएफ के जवान यात्रियों की काफी सेवा करते हैं। भक्तों का कहना है कि बाबा के दर्शन करने के लिए यात्रा पर जाने का आनंद अलग ही होता है। हम तो अब दूसरी बार जा रहे हैं, हालाकि गत वर्ष वो कम समय में ही यात्रा पूरी कर लौटे थे, लेकिन इस बार वो काफी लंबे समय की यात्रा का कार्यक्त्रम बना कर आए हैं। उन्हें बाबा के दर्शन हो जाएं बस इससे बड़ा आनंद और कोई नहीं है।