अनाथ आश्रम से 19 बच्चे मुक्त करवाए, एक गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, कठुआ : शहर के वार्ड नंबर 14 स्थित नाम नगर में अवैध रूप से चलाए जा रहे एक अनाथ
संवाद सहयोगी, कठुआ : शहर के वार्ड नंबर 14 स्थित नाम नगर में अवैध रूप से चलाए जा रहे एक अनाथ आश्रम से प्रशासन ने 19 बच्चों को मुक्त करवाया। जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार देर शाम हुई इस कार्रवाई के दौरान एसीआर जितेंद्र मिश्रा, तहसीलदार जय सिंह, जिला आयुक्त सोनम वर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। अचानक हुई इस कार्रवाई से वहां रहने वाले बच्चे सहमे हुए थे। एसीआर कठुआ ने कहा कि कुछ दिनों से प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं कि अवैध रूप से चलाए जा रहे इस आश्रम में बच्चों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। इसमें मुक्त कराए गए बच्चों को बाल आश्रम और नारी निकेतन भेजा गया है। पुलिस मामले की जाच कर रही है। जाच के बाद अगर आरोपों में सत्यता पाई जाएगी तो कानूनी कार्रवाई होगी। यहा से मुक्त कराए गए बच्चों का मेडिकल करवाया जाएगा और उनके बयान भी लिए जाएंगे। फिलहाल अभी यहां रहने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें बच्चे सौंप दिए जाएंगे। 11 साल से 17 साल तक आयु के बच्चे जिनमें 11 लड़कियां और आठ लड़के हैं। वे अभी कुछ बताने में सक्षम नहीं है।
शहर में पहले भी कई बार आश्रम पर सवालिया निशान लग चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर न रखने से ऐसी परिस्थितिया सामने आ रही हैं। अगर शुरुआती दौर में ही प्रशासन सख्त होता तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था।