विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमर क्षत्रिय राजपूत सभा में सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा

By Edited By:
Published: Mon, 07 Jan 2013 09:37 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2013 09:39 PM (IST)

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, बिलावर : श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की नगरोटा-गुज्जरू में कुंडू राम सरमाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लोगों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सभा के महासचिव रंधीर सिंह कोतवाल ने कहा कि समाज में दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियां फल-फूल रही हैं। इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाना आवश्यक है। इसलिए सभा के पदाधिकारी गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और अमर क्षत्रिय सभा को मजबूत बनाने के लिए छोटी-छोटी इकाइयां गठित करेंगे। बैठक में बड़ी संख्या में लोगों और सभा के पदाधिकारियोंने भाग लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर