राइ¨जग स्टार कोर ने मनाया योग दिवस
राज्य ब्यूरो, जम्मू : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राइ¨जग स्टार कोर ने अपने सभी स्टेशनों में कार्यक्रम
राज्य ब्यूरो, जम्मू : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राइ¨जग स्टार कोर ने अपने सभी स्टेशनों में कार्यक्रम आयोजित किए। इनका मकसद योग के माध्यम से सभी को तनावमुक्त करना था। योग विशेषज्ञों ने योगासन करवाए। इसमें तेरह हजार से अधिक जवानों, महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। सभी को स्वस्थ्य जीवनशैली के बारे में भी जागरूक किया गया।
------------
बीएसएफ के जवानों ने किया योग
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पलौड़ा स्थित सेंटर में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। सभी सीमांत पोस्टों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। पलौड़ा में करीब सात सौ जवानों ने कार्यक्रम में भाग लिया। आइजी बीएसएफ राम अवतार ने कहा कि योग शरीर और मस्तिष्क दोनों को स्वस्थ रखता है।
टाइगर डिवीजन ने मनाया योग दिवस
योग दिवस पर टाइगर डिवीजन ने भी कार्यक्रम आयोजित किया। भारतीय योग संस्थान के योग विशेषज्ञों ने जवानों को योग आसन करवाए। कार्यक्रम मीरां साहिब, कालु चक्क, बड़ी ब्राह्मणा, सुंजवां और दोमाना में आयोजित हुए। योगासन के बाद जवानों को स्वस्थ जीवनशैली के बारे में भी जागरूक किया गया।