महाराष्ट्र में जीत के लिए शिवसेना ने किया यज्ञ
?? ????? ???? ?? ??? ?? ?? ????? ?? ?????? ??????? ?? ??? ??? ????? ?? ????? ??? ????? ???? ?????? ???? ?? ???????? ?? ???? ?? ???? ????? ???? ?? ??? ?? ?? ????? ?? ?????? ??????? ?? ??? ??? ????? ?? ????? ??? ????? ???? ?????? ???? ?? ???????? ?? ???? ?? ??
जागरण संवाददाता, जम्मू : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत के लिए शिवसेना ठाकरे की जम्मू कश्मीर टीम ने हवन यज्ञ कराया। सोमवार को पार्टी कार्यालय में पूजा-अर्चना कराई गई। प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में जीत की कामना की गई। साहनी ने कहा कि शिवसेना हमेशा राष्ट्रीय एवं जन सेवा के लिए अग्रसर रही है। यहां तक कि शिवसेना का उद्गम देश एवं धर्म की सेवा के लिए हुआ है। इस दिशा में पार्टी अपना काम कर रही है। साहनी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि 24 अक्टूबर को भारी बहुमत के साथ शिवसेना-भाजपा की सरकार बनेगी। साहनी ने आगे कहा कि आदित्य ठाकरे बड़ी जीत दर्ज कर बहुत जल्द महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होंगे। वहीं, साहनी ने पिछले दिन आरंभ किए गए साहेब खाना योजना का जिक्र किया और कहा कि इस योजना की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। मात्र दस रुपये में भरपेट खाना उपलब्ध करवा कर जरूरतमंद की सेवा का यह रास्ता है। इस मौके पर महिला विग की अध्यक्ष मीनाक्षी चिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, राज सिंह, बलवंत सिंह, विकास सूदन, चंपा देवी आदि उपस्थित थे।