बिश्नाह में हुई भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना
संवाद सहयोगी बिश्नाह बिश्नाह के पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने दशहरा महोत्सव पर एक क
संवाद सहयोगी, बिश्नाह : बिश्नाह के पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने दशहरा महोत्सव पर एक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इसी उपलक्ष्य में दशहरा पर्व मनाया जाता है ताकि लोग बुराई का रास्ता छोड़कर नेकी के रास्ते पर चलें क्योंकि अच्छाई व सच्चाई की हमेशा जीत होती है। उसी के चलते भाजपा कार्यालय में भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान का आशीर्वाद लिया। उन्होंने लोगों को यह संदेश दिया कि कोरोना महामारी के चलते इस बार कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सका है। हम भगवान से यही प्रार्थना कर रहे हैं इस कोरोना महामारी को दूर करते हुए सबकी रक्षा करें ताकि हम आने वाले वर्ष में एक भव्य समारोह का आयोजन करते हुए दशहरा का आयोजन कर सके। इस मौके पर प्रेम पाल शर्मा, देव राज भुट्टो, नगरपालिका अध्यक्ष राजन शर्मा, सूरज प्रकाश, कुलदीप सोढ़ी,मंडल अध्यक्ष विजय सैनी सहित कई लोग मौजूद थे।
-------25-10-20------