Move to Jagran APP

J&K BJP: पार्टी को मजबूत बनाने के लिए महिला कार्यकर्ता करें योगदान

भाजपा के जिला अध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह पम्मी ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने में महिला मोर्चा का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ें तथा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाएं।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 08:19 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 08:19 PM (IST)
J&K BJP: पार्टी को मजबूत बनाने के लिए महिला कार्यकर्ता करें योगदान
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।

मीरां साहिब, संवाद सहयोगी । क्षेत्र के गांव कुलियां में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की आरएसपुरा तथा मीरा साहिब मंडल इकाई की तरफ से मंगलवार को पार्टी कार्यालय में संयुक्त रूप से कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया तथा पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले मंडल स्तर पर कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई।

loksabha election banner

तीन महीनों में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी

मोर्चा की आरएसपुरा मंडल अध्यक्ष चंपा शर्मा तथा मीरा साहिब मंडल अध्यक्ष राजिंदर कौर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक भाजपा के जिला अध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह पम्मी, मोर्चा की राज्य सचिव तथा जिला सह प्रभारी मीता शर्मा एवं महामंत्री गुरमीत कौर विशेष तौर पर बैठक में मौजूद रही। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षों ने तीन महीनों में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला।

पार्टी को मजबूती प्रदान करने में महिला मोर्चा का भी महत्वपूर्ण योगदान है

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह पम्मी ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने में महिला मोर्चा का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ें तथा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाएं। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।

महिला मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी

बैठक के दौरान सह प्रभारी मीता शर्मा ने अपने विचार रखे और और महिला मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मोर्चा की अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता बैठक के दौरान उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.