Move to Jagran APP

छेड़खानी के आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर महिला ने तीसरे दिन भी की भूख हड़ताल

संवाद सहयोगी बिश्नाह तहसील कर्मचारी जान मोहम्मद द्वारा अपने साथ छेड़खानी का आरोप लगाने व

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 07:56 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 07:56 AM (IST)
छेड़खानी के आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर महिला ने तीसरे दिन भी की भूख हड़ताल
छेड़खानी के आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर महिला ने तीसरे दिन भी की भूख हड़ताल

संवाद सहयोगी, बिश्नाह : तहसील कर्मचारी जान मोहम्मद द्वारा अपने साथ छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला तृप्ता देवी ने तीसरे दिन सोमवार को भी भूख हड़ताल जारी रखी। उसने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी करने के बजाय पुलिस ने शिवसेना हिदुस्तान जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी का गिरफ्तार कर लिया। यह सरकार नाइंसाफी है। उसके साथ कुछ महिलाएं भी भूख हड़ताल पर बैठीं।

loksabha election banner

इस अवसर पर राजेश केसरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव सेना हिदुस्तान ने पुलिस पर महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपित को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि पुलिस आरोपित जान मोहम्मद को गिरफ्तार करे और शिव सेना हिदुस्तान के प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी को रिहा करे। इस मौके पर मलकीत कौर, मीना देवी, रीना देवी, मनीशा कुमारी, मोना देवी मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.