Move to Jagran APP

महिला का अपने घर में ही फंदे से लटका मिला शव, ससुराल वालों ने हत्या का लगाया आरोप

सुषमा के मायके वालों ने बेटी की मौत को हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। मृतका की मां रत्ना देवी और भाई राजेंद्र कुमार ने बताया कि सुषमा का पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Fri, 18 Feb 2022 05:16 PM (IST)Updated: Fri, 18 Feb 2022 05:16 PM (IST)
महिला का अपने घर में ही फंदे से लटका मिला शव, ससुराल वालों ने हत्या का लगाया आरोप
परिवार वाले उनके पास भी कई बार गुहार लगाई कि उनकी बेटी के साथ ससुराल वाले बुरा व्यवहार करते हैं।

मीरां साहिब, संवाद सहयोगी : मीरां साहिब के मरालिया गांव में एक विवाहित महिला ने रहस्यमय परिस्थितियों में अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बच्चों की मां थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि पता चल सके कि उसने किन परिस्थितियों ने आत्महत्या की। दूसरी तरफ मृतका के मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मरालिया निवासी विमल लखोतरा की पत्नी सुषमा देवी एक संयुक्त परिवार में रहती थी। अपने दो बच्चों के अलावा ससुर और जेठ भी परिवार में साथ ही रहते थे। शुक्रवार की सुबह परिवार के सभी सदस्य जागे लेकिन सुषमा कमरे से नहीं निकली। परिवार के सदस्यों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। आसपास शोर मच गया। पुलिस को सूचित किया। पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर सुषमा को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटी की मौत की जानकारी मिलने पर सुषमा के मायके वालों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने बेटी की मौत को हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। मृतका की मां रत्ना देवी और भाई राजेंद्र कुमार ने बताया कि सुषमा का पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। उसी ने उसे मारकर फंदे से लटकाया है। इसमें उसके घर वाले भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दे।

बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन में पहले भी की गई थी शिकायत : जम्मू कश्मीर बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पृथ्वी सिंह का कहना है कि मृतका उनकी बटवाल बिरादरी से ताल्लुक रखती थी। मृतका की मां और अन्य परिवार वाले उनके पास भी कई बार गुहार लगाई कि उनकी बेटी के साथ ससुराल वाले बुरा व्यवहार करते हैं। मृतका की मां और भाई सुषमा की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इसकी गंभीरता से जांच करनी चाहिए। पृथ्वी सिंह ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस मामले के लिए सभी दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.