Move to Jagran APP

धर्म जागरण संदेश रथ यात्रा का रामगढ़ में स्वागत

संवाद सहयोगी, रामगढ़ ़: आरएसएस के धर्म जागरण समन्वय संदेश रथ यात्रा का रामगढ़ कस्बे में प

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 09:27 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 09:27 PM (IST)
धर्म जागरण संदेश रथ यात्रा का रामगढ़ में स्वागत
धर्म जागरण संदेश रथ यात्रा का रामगढ़ में स्वागत

संवाद सहयोगी, रामगढ़ ़: आरएसएस के धर्म जागरण समन्वय संदेश रथ यात्रा का रामगढ़ कस्बे में प्रवेश करने पर भव्य स्वागत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने संदेश रथ यात्रा के माध्यम से लोगों को कुलदेवताओं की महिमा और गरिमा का ज्ञान दिया।

loksabha election banner

धर्म जागरण के प्रखंड संयोजक राकेश कुमार उर्फ मोनू ने संगत को धर्म ज्ञान का मार्ग दर्शाते हुए कुलदेवी-देवताओं की आराधना का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे सनातन धर्म में कुलदेवी-देवताओं का आशीर्वाद अहम माना जाता है। हर शुभ कार्यो को पूर्ण करने के लिए सबसे पहले अपने देवी-देवताओं के साथ कुलदेवताओं का आशीर्वाद सफलता का मार्ग दर्शाता है। कई बार हमारे जीवन में कुछ ऐसी परस्थितियां बन जाती हैं, जिनसे पार पाने के लिए हमारे कुलदेवता तारनहार बनते हैं। हमें अपने धर्म का पालन करते हुए अपने कुलदेवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने का मौका नहीं गंवाना चहिए। उन्होंने कहा कि आरएसएस द्वारा इसी धर्म जागरण संदेश रथ यात्रा के माध्यम से संगत को सत्य का मार्ग दर्शा कर जीवन सफल बनाने की पहल की जा रही है। रामगढ़ में पहुंचे धर्म जागरण संदेश रथ के दर्शन तथा कुलदेवताओं का आशीर्वाद लेने के लिए संगत ने खासी उत्सुकता दिखाई। इस मौके पर धर्म जागरण संघ के जिला संयोजक सु¨रद्र कुमार टोनी, रेनू वर्मा, बंधना वर्मा, प्राची वर्मा, निहार वर्मा, पार्थ वर्मा, कनव वर्मा, काका वर्मा सहित अन्य संघ सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.