Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather Update: आज से राहत भरा होने लगेगा मौसम, दो दिनों तक बारिश के आसार

बुधवार के मुकाबले पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान में हल्की बढोतरी दर्ज की गई।शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार शुक्रवार से बादल छाने लगेंगे। शनिवर और रविवार को गर्ज के साथ बारिश के आसार है। इससे तापमान में भी हल्की कमी आएंगी।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 09:01 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 09:01 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather Update: आज से राहत भरा होने लगेगा मौसम, दो दिनों तक बारिश के आसार
दो दिनों बाद एक बार फिर से अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : बेहाल करती गर्मी के बीच वीरवार शाम को तेज हवा शुरू हो गई। शुक्रवार से मौसम के तेबर हल्के बदलेंगे जबकि शनिवार और रविवार को बारिश के आसार दिख रहे हैं। लू के प्रकोप में हल्की कमी आई है। हालांकि दो दिनों बाद एक बार फिर से अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

loksabha election banner

जम्मू-कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास चल रहा है।जम्मू का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।पिछले पूरे सप्ताह ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा था। गर्मी इस कदर पड़ रही है कि मजबूरी न हो तो घरों में रहना पसंद कर रहे हैं। लोग घर की जरूरी खरीददारी के लिए भी सुबह जल्दी या शाम को देर को घर से निकल रहे हैं।वीरवार को दिन में गर्मी बेहाल करती रही लेकिन शाम होते-होते धूल भरी तेज हवा शुरू हो गई।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार जम्मू डिवीजन के जम्मू का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं कश्मीर संभाग के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार के मुकाबले पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान में हल्की बढोतरी दर्ज की गई।शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार शुक्रवार से बादल छाने लगेंगे। शनिवर और रविवार को गर्ज के साथ बारिश के आसार है। इससे तापमान में भी हल्की कमी आएंगी। इस बीच धूल भरी आंधी परेशान करेगी। लेकिन लू से पिछले दिनों के मुकाबले हल्की राहत मिलेगी। 25 मई के बाद फिर से पहले की तरह तापमान बढ़ने लगेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.