Move to Jagran APP

जम्मू-कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

जम्मू कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत में सूर्यदेव ने अप्रैल माह के आरंभ में ही तेवर तीखे कर लिए हैं। एक सप्ताह के भीतर पारे ने जोरदार उछाल मारा है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 09:28 AM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 09:28 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना
जम्मू-कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

जम्मू, जागरण संवाददाता। जम्मू कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत में सूर्यदेव ने अप्रैल माह के आरंभ में ही तेवर तीखे कर लिए हैं। एक सप्ताह के भीतर पारे ने जोरदार उछाल मारा है। पर अब एक बार फिर मौसम पलटी मार रहा है। सात अप्रैल के बाद मौसम पलटेगा और गर्मी से भी राहत मिलेगी। उत्तर भारत के कई राज्यों में तो उससे पूर्व ही अंधड़ से तापमान में राहत मिलेगी।

loksabha election banner

जम्मू में वीरवार को इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन का सामान्य तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस है। सात अप्रैल से ही बादल छाने लगेंगे। नौ और 10 अप्रैल को बारिश की संभावना है। इस समय राज्य भर में तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है।

जम्मू संभाग में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। कश्मीर में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस में ही चल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि अभी तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। नौ और 10 अप्रैल को बारिश के आसार हैं।

वहीं, बनिहाल का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कटड़ा का तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से ऊपर है। बटोत का अधिकतम तापमान 26.8, भद्रवाह का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लेह का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.