Jammu Kashmir Weather: मौसम में होने लगा सुधार, चौथे दिन भी नहीं खुला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग
पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। अभी तक तापमान सामान्य से नीेच चल रहा है।
जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू-कश्मीर में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के बाद अब मौसम में सुधार होने लगा है। लेकिन अभी भी जम्मू-श्रीगनर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। सैकड़ों गाड़ियां अभी भी फंसी हई हैं।वहीं जिन क्षेत्रों में बारिश बंद हो गई वहां जीवन पटरी परी लौटने लगा है। जम्मू में अभी भी हल्की बंदाबांदी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा। आगे सप्ताह भर मौसम साफ रहने की संभावना है।मौसम में हुए सुधार के बाद मौसम काफी राहत भरा बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों में मीरपुर में सबसे ज्यादा 83.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।बनिहाल में 76.0 एमएम, कटड़ा में 63.4 एमएम, जम्मू में 30.1, बटोत में 65.4, श्रीनगर में 29.0 एमएम, काजीगुंड में 46.8 एमएम, पहलगाम में 31.4 एमएम, मुजफ्फराबाद में 18.0, कुपवाड़ा में 30.0, कुकरनाग में 35.1, गुलमर्ग में 67.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।मौसम में हो रहे सुधार को देखते हुए जनतीवन फिर से पटरी पर लौटने लगा है7 खासकर कच्चे मकानों में रहने वालें लोगों ने मकानों के मरम्मत कार्य शुरू कर दिए हैं। कठुआ, ऊधमपुर, पुंछ आदि पहाड़ी जिलों में उखड़ी सड़कों को ठीक किया जाने लगा है। वहीं कटे संपर्क मार्गो की रिपेयर भी शुरू हो गई है ताकि फिर से यह ग्रामीण क्षेत्र मुख्यमार्ग से जुड सकें। छिब्बा नगरोटा मार्ग का मरम्मत कार्य जारी है।शाम तक अधिकतर संपर्क मार्ग मुख्य मार्ग से जुड़ जाएंगे।
पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। अभी तक तापमान सामान्य से नीेच चल रहा है।जम्मू का अधिकतम तापमान 25.0, न्यूनतम 23.1, बनिहाल 19.6, न्यूनतम 16.6, कटड़ा 22.8, न्यूनतम 20.8, भद्रवाह 20.7, न्यूनतम 17.1, मीरपुर का अधिकतम तापमान 25.5, न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा।श्रीनगर का अधिकतम तापमान 19.0, न्यूनतम तापमान 15.5, काजीगुंड अधिकतम 18.7, न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 18.3, न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 17.8, न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 13.0, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
टैफिक कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिन क्षेत्रों पर भूसंखलन हुआ है,वहां पर रिपेयर कार्य तेजी से चल रहा है। दोपहर बाद मार्ग खुलने की संभावना है। राष्ट्रीय राजमार्ग खुलते ही सबसे पहले फंसी गाड़ियों को निकाला जाएगा।