खराब मौसम ने उड़ाए किसानों के होश
संवाद सहयोगी, विजयपुर : मौसम के बिगड़े मिजाज व बारिश की फुहारों ने मैदानी व सीमावर्ती क्षे˜
संवाद सहयोगी, विजयपुर : मौसम के बिगड़े मिजाज व बारिश की फुहारों ने मैदानी व सीमावर्ती क्षेत्र के गेहूं उत्पादक किसानों के होश उड़ाकर रख दिए हैं। किसानों का कहना है कि अब अगर बारिश होती है तो मैदानी व सीमावर्ती क्षेत्र में लगी गेहूं की फसल के लिए काफी नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है। समय-समय पर हो रही बारिश से कंडी क्षेत्र के किसान काफी खुश हैं। कंडी क्षेत्र के किसानों को इस बार गेहूं की अच्छी फसल व पैदावार होने की उम्मीद जगी है। सीमावर्ती क्षेत्रों में भी गेहूं की फसल अच्छी थी, पर थोड़े-थोड़े दिनों के अंतराल के बाद हो रही बारिश व खराब मौसम ने किसानों की ¨चता बढ़ा दी है।
मौसम के बिगड़े मिजाज से मैदानी व सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर ¨चता की लकीरें उभर आई हैं। किसान मदन लाल, पुरुषोत्तम लाल, सतपाल, चूड़मल, बलदेव राज, दर्शन लाल आदि का कहना है कि अब और अधिक बारिश गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है।