खराब वाटर कूलर किया जाए दुरुस्त
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा कस्बे में लगाया गया वाटर
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 06:51 AM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 06:51 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा कस्बे में लगाया गया वाटर कूलर कई महीने से खराब पड़ा है। लोगों ने जिला पुलिस प्रशासन स वाटर कूलर को जल्द दुरुस्त करवाने की मांग की है।
समाजसेवी राजेश कुमार, अनिल गुप्ता, पंकज कुमार, संदीप कुमार, ¨रकू कुमार, अशोक कुमार, सु¨रद्र कुमार ने कहा जिस करीब दो बरसों से वाटर कूलर खराब है। खराबी का कोई बड़ा कारण नहीं था। सिर्फ इसमें करंट आने के चलते इसे बंद कर दिया गया था।
इस विषय में थाना प्रभारी विकास डोगरा से बात की गई तो उन्होंने यकीन दिलाया कि खराब वाटर कूलर को जल्द ठीक करके इसे फिर से जनता की सेवा में समर्पित कर दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें