विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू वेयर हाउस अग्निकांड: व्यापारियों को बड़ी राहत, 8 दुकानों का निर्माण करा रही फेडरेशन; नहीं लगेगा पैसा

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:25 AM (IST)

जम्मू के वेयर हाउस-नेहरू मार्केट में दिवाली की रात आग से जली आठ दुकानों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ट्रेडर्स फेडरेशन अपने खर्च पर यह काम करवा रही है, ताकि दुकानदारों को जल्द कारोबार फिर से शुरू करने में मदद मिल सके।

जम्मू वेयर हाउस में दिवाली की रात जली 8 दुकानों का पुनर्निर्माण शुरू। (फोटो- जागरण)

जम्मू वेयर हाउस में दिवाली की रात जली 8 दुकानों का पुनर्निर्माण शुरू। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. जम्मू वेयर हाउस में दिवाली रात आग से जली दुकानें।

  2. ट्रेडर्स फेडरेशन ने अपने खर्च पर पुनर्निर्माण शुरू किया।

  3. पीड़ित दुकानदारों को जल्द कारोबार बहाल करने में मदद।

जागरण संवाददाता, जम्मू। दिवाली की रात आग में जलकर राख हुई अनाज मंडी वेयर हाउस की आठ दुकानों को दोबारा बनाने का काम शुरू हो चुका है। मंडी के नेतृत्व संगठन ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस-नेहरू मार्केट ने फेडरेशन के खर्च पर इन दुकानों का निर्माण शुरू करवाया है ताकि पीड़ित दुकानदारों पर किसी तरह का बोझ न पड़े।

इसके लिए फेडरेशन के वरिष्ठ सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई है और इसी कमेटी की निगरानी में सारा निर्माण कार्य हो रहा है।

जिन दुकानों की छतों में आई दरारें, उन्हें नए सिरे से बनाया जाएगा

दिवाली की रात हुए भीषण अग्निकांड में कुछ दुकानों की छतों तक में दरारें आ गई थीं, इसलिए इन दुकानों की छतों को तोड़ा जा रहा है और पूरा निर्माण नए सिरे से किया जाएगा।

इसके अलावा जिन दुकानों की छतें सही पाई गईं, उनकी दीवारों व छतों की मरम्मत का काम करवाया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द दुकानें तैयार हों और व्यापारी एक बार फिर से अपना कारोबार शुरू कर सकें।

जेडीए की हैं अग्निकांड में क्षतिग्रस्त दुकानें

फेडरेशन के प्रधान दीपक गुप्ता के अनुसार ये दुकानें जेडीए की हैं और जेडीए दुकानें बनाकर देने को भी तैयार था लेकिन विभागीय औपचारिकताओं को पूरा करने में काफी समय लग सकता था।

फेडरेशन ने खुद शुरू करवाया निर्माण कार्य

दीपक गुप्ता के अनुसार, फेडरेशन चाहती थी कि पीड़ित दुकानदारों को जल्द से जल्द अपना कारोबार बहाल करने के लिए दुकानें मिलें, इसलिए फेडरेशन ने स्वयं दुकानों की मरम्मत व निर्माण का काम शुरू करवाया है।

दीपक गुप्ता ने कहा कि पीड़ित दुकानदारों से एक पैसा नहीं लिया जाएगा और पूरा काम फेडरेशन अपने खर्च पर पूरा करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।