भूमि विवाद में हिंसक झड़प, पूर्व पंच घायल
जिला सांबा के ब्लाक सुंब में जमीनी विवाद को लेकर पंच व पूर्व पंच के बीच झड़प हो गई। इसमें पूर्व पंच गंभीर रूप से घायल हो गया।
संवाद सहयोगी, सांबा : जिला सांबा के ब्लाक सुंब में जमीनी विवाद को लेकर पंच व पूर्व पंच के बीच झड़प हो गई। इसमें पूर्व पंच गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार ब्लॉक सुंब की बलेतर पंचायत के मौजूदा पंच तरसेम लाल और पूर्व पंच रमेश लाल के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी मुद्दे पर एक बार फिर दोनों में विवाद हुआ और विवाद झड़प में बदल गई। इस झड़प में पूर्व पंच रमेश लाल को गंभीर चोटें आईं। घायल पंच को सुंब के अस्पताल ले जाया गया। वहां से फिर उसे जिला अस्पताल सांबा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। सरपंच सूरज प्रकाश वर्मा ने बताया कि पंच और पूर्व पंच में जमीनी विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा कि इस हमले में रमेश लाल घायल हुआ है। दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। -----------------
रहस्यमय परिस्थितियों में गोली चलने से पूर्व सैनिक घायल
सांबा : सांबा जिले के सीमावर्ती गांव मावा में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस जांच कर रही है कि पूर्व सैनिक जोगिदर सिंह को गोली लगी कैसे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। घायल जोगिंदर अभी बयान देने की हालत में नहीं है।