कालूचक्क में अज्ञात वाहन ने यात्र भरे आटो को मारी टक्कर, विभिन्न सड़क हादसों में आठ लोग घायल
जम्मू शहर और उसके बाहरी क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में रविवार को आठ लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जम्मू के राजकीय मेडिकल काॅलेज अस्पताल (जीएमसी) में चल रहा हैं। गंग्याल पुलिस थानांतर्गत कालूचक्क इलाके में यात्रियों से भरे आटो की टक्कर अज्ञात वाहन से हो गई।
जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू शहर और उसके बाहरी क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में रविवार को आठ लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जम्मू के राजकीय मेडिकल काॅलेज अस्पताल (जीएमसी) में चल रहा हैं। संबंधित थानों की पुलिस ने सड़क हादसों का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंग्याल पुलिस थानांतर्गत कालूचक्क इलाके में यात्रियों से भरे आटो की टक्कर अज्ञात वाहन से हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार आंचल लाल निवासी कालूचक्क, नसीब चंद निवासी लंगर, कालूचक्क और सन्नी कुमार निवासी कालूचक्क घायल हो गए। उन्हें उपचार के अस्पताल में ले जाया गया।
दूसरी ओर, सीमावर्ती क्षेत्र मुट्ठी ज्यौड़ियां में मोटरसाइकिल और कार में आमने-सामने हुई भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार दो लोग सुनील कुमार और अजय कुमार दोनों निवासी नई बस्ती, परगवाल घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। दोनों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में लिया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। घायलों की हालत अस्पताल में अभी स्थिर बताई जा रही है।
उधर, शहर के बाहरी क्षेत्र कैंप गोल गुजरान में मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कुलबीर सिंह निवासी कैंप गोल गुजराल और गोपी कृष्ण निवासी भद्रवाह इन दिनों सेरी पौणीचक्क को उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत भी खतरे से बाहर है। इसी प्रकार बख्शी नगर में कार और स्कूटी की टक्कर 28 वर्षीय युवती पारूल निवासी डोगरा हाल घायल हो गई। लोगों ने उसे भी जीएमसी में भर्ती करवाया गया। सभी हादसों के मामले की पुलिस जांच कर रही है। ज्ञात रहे कि ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने के कारण भी प्राय: हादसे होते रहते हैं। कड़ाके की ठंड में ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद महत्वपूर्ण होता है।