विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षकों की मीटिंग में घुस आए आतंकी, नाम पूछकर दो को बाहर निकाला और मार दी गोली

By Lokesh Chandra MishraEdited By:
Published: Thu, 07 Oct 2021 11:53 AM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 03:23 PM (IST)

बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षक स्कूल खोलने के लिए आए ही थे कि पहले से घात लगाए नकाबपोश ...और पढ़ें

मारे गए शिक्षकों की पहचान स्कूल की प्रिंसिपल सतिंदर कौर और शिक्षक दीपक कौल के रूप में हुई है।
मारे गए शिक्षकों की पहचान स्कूल की प्रिंसिपल सतिंदर कौर और शिक्षक दीपक कौल के रूप में हुई है।

श्रीनगर, जेएनएन : श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके सफाकदल में आतंकियों ने वीरवार की सुबह फिर दो नागरिकों की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी। वेे दोनों ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल ईदगाह के शिक्षक हैं। यह हत्या पूरी नियोजित तरीके से की गई। आगामी परीक्षा की तैयारियों की योजना को लेेकर शिक्षकों की मीटिंग चल रही थी। उस मीटिंग में दो आतंकी घुस आए और सभी शिक्षकों के नाम पूछे। स्थानीय मुस्लिम शिक्षकों कोे छोड़कर दो गैर-मुस्लिम शिक्षकों को आतंकियों ने मीटिंग से बाहर निकाला और स्कूल परिसर में लाकर गोली मारकर हत्या कर दी। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान छेड़ रखा है।

घटना के वक्त स्कूल में मौजूद शिक्षकों के मुताबिक स्कूल के सभी 18 शिक्षक आगामी परीक्षा की तैयारी पर चर्चा के लिए मीटिंग कर रहे थे। तभी अचानक दो लोग मीटिंग हाल में घुस आए। उन्होंने बारी-बारी से सभी शिक्षकों के नाम पूछे। बताया जा रहा है कि सभी शिक्षकों का पहचानपत्र भी देखा। उसके बाद उन शिक्षकों में से सिर्फ दो शिक्षकों श्रीनगर के ही हजूरीबाग निवासी प्रिसिंपल रुपिंदर कौर और जम्मू के जानीपुर पटोली मोड़ निवासी शिक्षक दीपक चंद को बाहर निकाला। दोनों को स्कूल परिसर में ले जाकर गोली मार कर वे फरार हो गए। फायरिंग की आवाज से स्कूल में अफरातफरी मच गई।

तुरंत मौके पर पुलिस और सुरक्षाबल के जवान पहुंच गए। इलाके को घेर कर तलाशी अभियान छेड़ दिया गया। पूरा स्कूल छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गए। स्कूल के शिक्षकों से पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि आतंकियों ने किस तरह से टारगेट किलिंग की है। स्कूल के स्थानीय मुस्लिम शिक्षकों को छोड़ दिया और दो की हत्या कर दी। इस घटना से फिर साफ हो गया है कि आतंकियों ने चुन-चुन कर नागरिकों को मार कर दहशत फैलाने का काम शुरू कर दिया है। बहरहाल, वारदात के बाद इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है। आतंकियों के आसपास छिपे होने की आशंका है।

Shocking news coming in again from Srinagar. Another set of targeted killings, this time of two teachers in a Govt school in Idgah area of the city. Words of condemnation are not enough for this inhuman act of terror but I pray for the souls of the deceased to rest in peace.

— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 7, 2021

उधर आतंकियों की इस कायराना करतूत की हर तरफ निंदा हो रही है। इन दोनों हत्याओं के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा की। उमर ने लिखा कि श्रीनगर से स्तब्ध कर देने वाला समाचार सामने आया है। इस बार ईदगाह के एक सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों की हत्या अमानवीय कृत्य है। इस घटना की निंदा के लिए उनके पास पर्याप्त शब्द नहीं हैं। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए उन्होंने प्रार्थना किया। महबूबा ने लिखा कि कश्मीर की बिगड़ती स्थिति को देखकर परेशान हूं, यहां अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। नया कश्मीर बनाने के सरकार के दावों ने वास्तव में इसे नरक में बदल दिया है।