Ladakh Road Accident : लद्दाख सड़क हादसे में झारखंड के दो श्रमिकों समेत तीन की मौत, 14 घायल
Ladakh Road Accident मारे गए श्रमिकों की पहचान जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के सेरी इलाके के निवासी 36 वर्षीय कुलजीत कुमार झारखंड के जिवनाबंद इलाके के निवासी 19 वर्षीय अजीत हंसदा व झारखंड के चौकीदाब इलाके के रहने वाले 19 वर्षीय बाबूराम मुर्मू के रूप में हुई है।
लद्दाख, जेएनएन : बर्फीले रेगिस्तान लद्दाख में पिछले चौबीस घंटों में हुए दूसरे सड़क हादसे में 3 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। गंभीर रूप से घायल 14 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर थे, जो सेना की इंजीनियर फोर्स (GREF) द्वारा करवाए जा रहे सड़क निर्माण के लिए टिप्पर पर जा रहे थे। अनियंत्रित टिप्पर नुब्रा घाटी के नजदीक ससोमा-सेसर ला क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शामिल तीन मजदूरों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही जख्मों का ताव न सह पाने के कारण रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 11 अन्य का इलाज चल रहा है।
जान गंवाने वाले श्रमिकों में दो झारखंड के थे और एक जम्मू कश्मीर के डोडा जिले का निवासी था। कुछ घायलों की हालत गंभीर हुई है। सड़क निमार्ण में जुटी सेना की जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (ग्रेफ) का वाहन बुधवार को श्रमिकों को ले जा रहा था और खराब मौसम के कारण फिसलकर खाई में गिर गया। इससे पहले सोमवार को लद्दाख के खारदूंगला इलाके में थार जीप के खाई में गिरने से चार पर्यटकों की मौत हो गई थी।
बुधवारो हुए हादसे में तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे श्रमिक की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। गंभीर रूप से घायल 14 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। सड़क हादसे में मारे गए श्रमिकों की पहचान जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के सेरी इलाके के निवासी 36 वर्षीय कुलजीत कुमार, झारखंड के जिवनाबंद इलाके के निवासी 19 वर्षीय अजीत हंसदा व झारखंड के चौकीदाब इलाके के रहने वाले 19 वर्षीय बाबूराम मुर्मू के रूप में हुई है। उपराज्यपाल आरके माथुर ने हादसे में ग्रेफ के श्रमिकों के निधन पर दुख का इजहार किया है। प्रशासन हादसे के मृतकों के पार्थिव शरीर उनके घरों को भेजने की व्यवस्था कर रहा है।
इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। राजनाथ सिंह ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "लद्दाख के ससोमा-ससेर ला इलाके में GREF टिप्पर गिरने के कारण कीमती जान के नुकसान से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा- मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हॅं।
Defence Minister Rajnath Singh expresses grief over the loss of lives in tipper incident in Sasoma-Saser La area of Ladakh https://t.co/VHAsgvFn5M pic.twitter.com/yqcgwxv8Mc— ANI (@ANI) October 20, 2022
इससे पहले गत मंगलवार को खरदुंगला टाप में पर्यटकों की जीप बर्फ में फिसलने से खाई में गिर गई थी। इसमें चार पर्यटकों की जान गई जिनमें तीन दिल्ली व एक उत्तर प्रदेश से था। पुलिस का कहना है कि मृतकों के शव तो बरामद कर लिए गए परंतु उनकी थार जीप को अभी भी ढूंढा नहीं जा सका है।
थाना प्रभारी नुब्रा स्टेंजिन ने बताया कि बर्फबारी से सड़क पर फिसलन हो गई थी जिसकी वजह से मंगलवार को पर्यटकों की जीप खरदुंगला टाप के नजदीक खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की जान गई। काफी मशक्कत के बाद चारों शवों को ढूंढ निकाला गया। जिन्हें बाद में हेलीकाप्टर की मदद से उनके मूल राज्यों में पहुंचाया गया। जीप का पता लगाया जा रहा है। मृतकों की पहचान मोहम्मद फिरोज, रेयाज अहमद,आजम खान ये सभी नई दिल्ली के निवासी थे जबकि मरने वालों में मुरादाबाद यूपी के जीशान तौफीक भी शामिल थे।