छह ग्राम हेरोइन के साथ दो काबू
जागरण संवाददाता, जम्मू : त्रिकुटा नगर पुलिस ने हेरोइन की तस्करी के आरोप में दो लोगों को
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 06:12 PM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 06:12 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : त्रिकुटा नगर पुलिस ने हेरोइन की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर छह ग्राह हेरोइन को बरामद किया है। आरोपितों की पहचान अरुण कुमार निवासी जानीपुर तथा गुलशन कुमार निवासी कोट भलवाल के रूप में हुई।
शहर के बाहु प्लाजा में स्थित विकास भवन के नजदीक पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। एसएचओ त्रिकुटा नगर परवेज अहमद के अनुसार तस्करी के इस मामले में कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें