जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में लैंडमाइन ब्लास्ट, 2 जवान घायल
उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अलग-अलग भूमिगत विस्फोटों में दो सेना के जवान घायल हो गए।
By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 02:12 PM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 02:12 PM (IST)
श्रीनगर, एजेंसी। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अलग-अलग भूमिगत विस्फोटों में दो सेना के जवान घायल हो गए।
उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना केे जवान नियमित गश्त पर थेे तभी बारूदी सुरंग में विस्फोट से दो सैनिक घायल हो गए हैं। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि ये घटनाएं केरन सेक्टर में सामान्य गश्त के दौरान हुई।
एक अधिकारी ने कहा, "एक विस्फोट गोगलदरा इलाके में हुआ और दूसरा बलबीर चौकी के समीप हुआ। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।"
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें