विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मिली 15 फीट गहरी संदिग्ध सुरंग, खोजी कुत्तों और ड्रोन से ली गई तलाशी; सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Published: Fri, 19 Jan 2024 11:12 AM (IST)

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सांबा जिले में बीते दिन वीरवार को सुबह एक सुरंग मिली। इससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो ...और पढ़ें

सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मिली 15 फीट गहरी संदिग्ध सुरंग
सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मिली 15 फीट गहरी संदिग्ध सुरंग

HighLights

  1. सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मिली 15 फीट गहरी संदिग्ध सुरंग
  2. खोजी कुत्तों और ड्रोन से ली गई तलाशी
  3. सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

संवाद सहयोगी, सांबा। Jammu-Kashmir News: गणतंत्र दिवस से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सांबा जिले में बीते दिन वीरवार को सुबह एक सुरंग मिली। इससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सेना के जवानों ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर सुरंग की जांच की।

जेसीबी से मिट्टी हटाई और जांच के लिए जवान सुरंग के अंदर गए। खोजी कुत्तों और ड्रोन से भी आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते सांबा के आर्मी स्कूल में सुबह साढ़े बजे ही छुट्टी कर दी गई।

सुरंग में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

सभी बच्चों को घर भेज दिया गया। इस बीच, सांबा के एसएसपी बेनाम तोष ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार (क्रॉस बॉर्डर) से आई हुई सुरंग नहीं है और न ही इसमें अभी तक कोई संदिग्ध दिखाई दिया है।

गणतंत्र दिवस के चलते सुरक्षाबल पहले से ही सतर्क हैं। इसी के तहत सेना की 24 सिख रेजीमेंट के जवान सुबह के समय जिले के राजपुरा ब्लाक के सीमावर्ती गांव जरांई में नियमित तलाशी अभियान पर थे।

सांबा में सीमा के पास मिली 15 फीट गहरी सुरंग

इसी दौरान जवानों को एक स्थान पर मिट्टी खोदी हुई दिखाई थी। इस पर शक हुआ, देखा तो यह सुरंग का मुहाना था। इसके बाद सुरंग के आसपास के क्षेत्र को घेर लिया गया।

साथ ही उन्होंने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद सेना के वरिष्ठ अधिकारी, सांबा के एसएसपी बेनाम तोष, एसपी सुरिंदर चौधरी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मुहाना ढाई फीट का, 15 फीट भीतर व्यास सिर्फ एक फीट सुरंग के मुहाने का व्यास करीब ढाई फीट का है।

खोजी कुत्तों ने की सुरंग की तलाशी

जेसीबी से इसकी खोदाई के बाद सेना के जवान इसमें 15 फीट अंदर तक गए। अंदर सुरंग का व्यास और कम होता गया है और आगे जाकर यह एक फीट ही रह गया। इसके बाद सुरंग में खोजी कुत्तों को भेजा गया ताकि पता लग सके कि कहीं इसमें आतंकी ठिकाना न बनाया गया हो या फिर हथियार न छिपाये गए हों। आतंकी ठिकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका भारतीय क्षेत्र में सुरंग का मुहाना जहां पर है, वहां से अंतरराष्ट्रीय सीमा सिर्फ तीन किलोमीटर ही है।

यह भी पढ़ें- कश्मीर के मंदिरों में लगे प्रोजेक्टर, प्राण प्रतिष्ठा का होगा सीधा प्रसारण; धार्मिक समारोह में उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु

सुरंग की हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

इस स्थिति में आतंकियों ने यह सुरंग पाकिस्तान से घुसपैठ के लिए इस्तेमाल की होगी, इसका अंदेशा कम ही है, किंतु आतंकियों और हथियारों को छिपाने के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका अधिक है। सुरंग का दूसरा मुहाना कहां निकलता है, इस पर जांच की जा रही है। यह किसी जंगली जानवर ने खोदी है या फिर जंगली जानवर के शिकार के लिए किसी ने खोदी है, इस पहलू पर भी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Loksabha Elections: घाटी के हर कमजोर बूथ पर दम लगाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर बन रही रणनीति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।