Move to Jagran APP

Independence Day 2022: वैष्णो देवी भवन में शान से लहराया तिरंगा, पवित्र पिंडी स्थल तिरंगे रंग वाले फूलों से सजा

Independence Day 2022 विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां वैष्णो देवी भवन पर देश का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मां वैष्णो देवी भवन परिसर के श्रीधर भवन प्रांगण में एसडीएम भवन सुधीर बाली ने तिरंगा झंडा फहराया। इस मौके पर जेकेपी सीआरपीएफ की टुकड़ियों ने तिरंगे झंडे को सलामी दी।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 04:30 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 04:30 PM (IST)
Independence Day 2022: वैष्णो देवी भवन में शान से लहराया तिरंगा, पवित्र पिंडी स्थल तिरंगे रंग वाले फूलों से सजा
भवन में तिरंगा फहराते एसडीएम सुधीर बाली, तिरंगे के फूलों में सजा मां वैष्णो देवी की पवित्र पिंडियों का स्थल।

कटड़ा, संवाद सहयोगी। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां वैष्णो देवी भवन पर देश का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मां वैष्णो देवी भवन परिसर के श्रीधर भवन प्रांगण में एसडीएम भवन सुधीर बाली ने तिरंगा झंडा फहराया। इस मौके पर जेकेपी सीआरपीएफ की टुकड़ियों ने तिरंगे झंडे को सलामी दी। एसडीएम सुधीर वाली ने परेड का निरीक्षण किया।

loksabha election banner

इस मौके पर प्रतिदिन मां वैष्णो देवी के पवित्र अटका स्थल पर भजन कीर्तन करने वाले भजनीकों द्वारा देशभक्ति पर आधारित भजन प्रस्तुत किए गए। एसडीएम सुधीर वाली ने अपने संबोधन में कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं, इन 75 वर्षों में देश के विकास ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और विश्व में अपनी छाप छोड़ी है। वर्तमान में देश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। वर्तमान में विश्व में देश को एक सम्मानजनक स्थान हासिल है। जिसको लेकर देश के प्रत्येक नागरिक का बहुमूल्य योगदान निरंतर बना हुआ है। सुधीर वाली ने कहा की देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने तथा विश्व गुरु बनाने को लेकर सभी को मिलकर तन, मन, धन से कार्य करना होगा।

मां वैष्णो देवी के मुख्य आरती पुजारी सुदर्शन पुजारी, तहसीलदार अनिल चाढ़क, डीएसपी निखिल रसगोत्रा, एसएचओ सुमन सिंह, श्राइन बोर्ड अधिकारी प्रदीप जम्वाल के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस सीआरपीएफ के साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन के अधिकारी व जवान तथा देश भर से मां वैष्णो देवी के दर्शन को आए श्रद्धालु मौजूद थे।

देश का 76वांस्वतंत्रता दिवस भव्यता के साथ पूरे देश भर में मनाया जा रहा है तो वही मां वैष्णो देवी की पवित्र पिंडी स्थल को भी तिरंगे के रंगों में सजाया गया। मां वैष्णो देवी की पवित्र पिंडियों के दिव्य श्रृंगार के साथ ही पवित्र पिंडी स्थल को फूलों के साथ तिरंगे का रंग दिया गया। भवन परिसर में जगह-जगह तिरंगे झंडे लहरा रहे थे। इससे पहले सुबह आयोजित हुई मां वैष्णो देवी की दिव्य आरती में भजनीकों द्वारा मां वैष्णो देवी के भजनों के साथ ही देशभक्ति पर आधारित भजन प्रस्तुत किए गए। जय माता दी के साथ ही भारत माता की जय वंदे मातरम से मां वैष्णो देवी का पवित्र अटका स्थल गूंज उठा। इस मौके पर मां वैष्णो देवी के मुख्य आरती पुजारी सुदर्शन पुजारी द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहां की जगत जननी मां वैष्णो देवी की अपार कृपा सदा ही अपने भक्तों पर बनी रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.