विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर वित्त विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 अधिकारियों के तबादले

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:38 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर सरकार के वित्त विभाग ने प्रशासनिक हित में एक बड़ा आदेश जारी किया है। इसके तहत 27 वित्तीय सलाहकारों/मुख्य लेखा अधिकारियों का तबादला और नई तैनाती तत्काल प्रभाव से की गई है।

जम्मू-कश्मीर में वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल। एआई जेनरेटेड तस्वीर।

जम्मू-कश्मीर में वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल। एआई जेनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर वित्त विभाग ने 27 अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां कीं

  2. वित्तीय सलाहकारों और मुख्य लेखा अधिकारियों को विभिन्न विभागों में भेजा

  3. जिया-उर-रहमान, सरिता शर्मा समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली

राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रशासनिक हित में जम्मू-कश्मीर सरकार के वित्त विभाग ने एक बड़ा आदेश जारी किया है। आदेश के तहत 27 वित्तिय सलाहकारों / मुख्य लेखा अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती तत्काल प्रभाव से की गई है।

आदेश के अनुसार जम्मू-कश्मीर हाउसिंग बोर्ड में तैनात जिया-उर-रहमान को माइनिंग विभाग में वित्तिय सलाहकार/मुख्य लेखा अधिकारी लगाया गया है। अभी तक रियाज हुसैन के पास अतिरिक्त प्रभार था।

चीफ इंजीनियर इरिगेशन एंड फ्लड कंट्रोल जम्मू में तैनात सरिता शर्मा को अब सूचना विभाग में वित्तिय सलाहकार/मुख्य लेखा अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।जिला कोषागार उधमपुर में ट्रेजरी ऑफिसर धीरज जंडियाल को पदोन्नत कर जम्मू-कश्मीर मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन में वित्तिय सलाहकार/मुख्य लेखा अधिकारी लगाया गया है।

चीफ इंजीनियर आरटीआइसी जम्मू में तैनात रश्मि शर्मा को अब चीफ इंजीनियर, इरिगेशन एंड फ्लड कंट्रोल, जम्मू में वित्तिय सलाहकार/मुख्य लेखा अधिकारी लगाया गया है। चीफ इंजीनियर सड़क एवं भवन निर्माण दक्षिण कश्मीर, अनंतनाग में तैनात नसीर अहमद लोन को अब श्रीनगर म्यूनिसिपल करपोरेशन में वित्तिय सलाहकार/मुख्य लेखा अधिकारी लगाया गया है।

आदेश के अनुसार नसीर अहमद राथर को किश्तवाड़ लगाया गया है। मनमीत कुमार को जम्मू-कश्मीर स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन में मुख्य लेखा अधिकारी लगाया गया है। अजय सिंह को श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कालेज ककरियाल में मुख्य लेखा अधिकारी लगाया गया है।

मोनिका परिहार को चीफ इंजीनियर, जेके पीसीएल, जम्मू में मुख्य लेखा अधिकारी तैनात किया गया है। बिलाल हुसैन को राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू में मुख्य लेखा अधिकारी लगाया गया है। मुकेश कुमार को जम्मू-कश्मीर हैंडीक्राफ्ट्स कारपोरेशन में लगाया गया है। मोहित थापा को वित्त विभाग में तैनात किया गया है।

इसके अतिरिक्त डायरेक्टोरेट ऑफ अकाउंट्स एंड ट्रेजरी, कश्मीर से अटैच विजय कुमार को डिस्ट्रिक्ट फंड ऑफिस उधमपुर, श्रीनगर नगर निगम में तैनात रफीक अहमद शाह को सीनियर इंस्ट्रक्टर, अकाउंटेंसी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, श्रीनगर, वृति उप्पल को डायरेक्टोरेट ऑफ फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स जम्मू, नरिंदर सिंह को डिस्ट्रिक्ट फंड ऑफिस रामबन, मुकेश शर्मा को डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरी ऑफिसर उधमपुर, अदिति शर्मा को चीफ इंजीनियर, आरटीआइसी जम्मू, महक गुप्ता को सीनियर इंस्ट्रक्टर, नार्दर्न जोनल अकाउंटेंसी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, जम्मू में मुख्य लेखा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।