Move to Jagran APP

जम्मू में आते ही पर्यटकों को दिखती है डोगरा संस्कृति की झलक

सौंदर्यीकरण के तहत नगर निगम जेके बैंक के साथ मिलकर शहर की दीवारों पर डोगरा संस्कृति को दर्शाती चित्रकलाएं उकेरने और सौंदर्यीकरण के लिए अन्य कदम भी उठाएगा।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 12 Oct 2018 04:36 PM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 04:36 PM (IST)
जम्मू में आते ही पर्यटकों को दिखती है डोगरा संस्कृति की झलक
जम्मू में आते ही पर्यटकों को दिखती है डोगरा संस्कृति की झलक

जम्मू, अंचल सिंह : मंदिरों के शहर जम्मू आने वाले पर्यटकों को यहां की संस्कृति व इतिहास को जानने के लिये अब किसी गाइड की जरूरत नहीं हैं। शहर की दीवारें स्वयं उन्हें डोगरा इतिहास व यहां की संस्कृति से रूबरू कराएंगी। सौंदर्यीकरण के तहत इस पर काम जोरशोर से चल रहा है। जम्मू नगर निगम जेके बैंक के साथ मिलकर शहर की दीवारों पर डोगरा संस्कृति को दर्शाती चित्रकलाएं उकेरने और सौंदर्यीकरण के लिए अन्य कदम भी उठाएगा। यही नहीं इस प्रयास को सफल बनाने के लिये शहरवासियों का योगदान भी लिया जाएगा

loksabha election banner

शहर को साफ-सुथरा करने के लिए हर किसी को अपना योगदान देना होगा। हरेक नागरिक जब जागरूक होगा, तभी स्वच्छ जम्मू बन पाएगा। यह बात जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर संजीव वर्मा ने ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह चौक में इस अभियान की शुरूआत करते हुये कही। बिक्रम चौक फ्लाई ओवर के नीचे खम्भों पर की गई चित्रकला शहर वासियों को ही नहीं बल्कि देश भर से यहां पहुंच रहे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। चित्रकार शिव शंकर और उनकी टीम ने रंगों के जरिए डोगरों की गौरवगाथा के साथ जम्मू की प्रसिद्ध बसोहली पेटिंग भी दर्शाई है। शहर का यह नया व आकर्षित रूप हरेक के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

प्रशासन और निगम के प्रयासों को सराहते हुए डिवीजनल कमिश्नर संजीव वर्मा ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा करने के लिए हर किसी को अपना योगदान देना होगा। हरेक नागरिक जब जागरूक होगा, तभी स्वच्छ जम्मू बन पाएगा। वहीं डिप्टी कमिश्नर रमेश कुमार ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण के प्रयास जारी हैं। नगर निगम, प्रशासन इस दिशा में कारगर कदम उठा रहा है। कोशिश की जाएगी कि लोगों की भागीदारी इसमें बढ़े। म्यूनिसिपल कमिश्नर अरविंद कोतवाल ने कहा कि स्वच्छ जम्मू, स्वस्थ जम्मू बनाने के लिए हरेक योगदान देना होगा। वाॅल पेंटिंग इस दिशा में कारगर कदम साबित होगा।

इन क्षेत्रों को होगा श्रृंगार

बिक्रम चौक, यूनवर्सिटी रोड, एशिया चौक, इंदिरा चौक, ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह चौक, बीसी रोड, परेड, सतवारी, रेलवे रोड, नरवाल, जानीपुर। इन क्षेत्रों में सड़क किनारों बनी दीवारों पर आकर्षक कलाकृतियां बनाई जा रही हैं।

खूबसूरती को लगने लगे चार चांद

शहर की सड़क किनारों पर बनी दीवारों पर निगम तरह तरह की पेंटिंग करवा रहा है। इनमें डोगरा संस्कृति को महत्व दिया जा रहा है। मुबारक मंडी, बावे वाली माता समेत विभिन्न कलाकृतियों को बनाकर शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाए जा रहे हैं। जम्मू पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालु, पर्यटक इन नजारों को देखकर उत्साहित हो रहे हैं। यही बस नहीं निगम ने पोस्टर, बैनर आदि लगाने वालों के खिलाफ भी सख्ती शुरू की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.