Move to Jagran APP

Har Ghar Tiranga: जनाखा पंचायत में निकली तिरंगा रैली, घर-घर जाकर तिरंगे किए वितरित

सरपंच कुलदीप कुमार ने कहा कि आज की हमारी तिरंगा रैली महात्मा गांधी के संकल्प और संघर्ष का प्रतीक है। यह हमारी सेना पुलिस अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों की तपस्या और उनके सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। केंद्र सरकार की आजादी का अमृत महोत्सव एक सराहनीय पहल है।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 05:05 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 05:05 PM (IST)
Har Ghar Tiranga: जनाखा पंचायत में निकली तिरंगा रैली, घर-घर जाकर तिरंगे किए वितरित
जनाखा पंचायत के सरपंच कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पंचायत में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई।

जम्मू, जागरण संवाददाता। जम्मू के डंसाल ब्लाक के जनाखा पंचायत में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें समाज के हर वर्ग के लोगों ने भाग उत्साहपूर्वक भाग लिया।

loksabha election banner

जनाखा पंचायत के सरपंच कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पंचायत में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। पंचायत के अंतर्गत पड़ते सरकारी मिडिल स्कूल जनाखा के विद्यार्थियों में तिरंगे बांटे गए।

विशाल तिरंगा रैली में स्कूल के बच्चों और स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। अपने हाथों में तिरंगा झंडे उठाए सरपंच कुलदीप कुमार ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष किए। इसके उपरांत पूरी पंचायत में घर-घर जाकर तिरंगा भी वितरित किए गए।

सरपंच कुलदीप कुमार ने कहा कि आज की हमारी तिरंगा रैली महात्मा गांधी के संकल्प और संघर्ष का प्रतीक है। यह हमारी सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों की तपस्या और उनके सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। केंद्र सरकार की आजादी का अमृत महोत्सव एक सराहनीय पहल है। इसके माध्यम से हमें अपने नायकों और शहीदों के अमूल्य योगदान के बारे में जागरूक करके आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने का सुअवसर प्रदान किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.