सड़क हादसे में तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर
डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद दो युवकों को बिश्नाह अस्पताल जबकि एक की गंभीर हालत को देखते उसे जीएमसी रैफर कर दिया।
By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 04:23 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 04:23 PM (IST)
बिश्नाह, जेएनएन। बड़ी ब्राह्मणा मार्ग पर शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें कुछ राहगीरों ने उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद दो युवकों को बिश्नाह अस्पताल जबकि एक की गंभीर हालत को देखते उसे जीएमसी रैफर कर दिया। घायलों की पहचान मिथुन निवासी चक बाना, विराज कुमार व सागर कुमार की पहचान गांव चक वजीरू बिश्नाह के रूप में हुई है।
ये तीनों शुक्रवार सुबह फैक्ट्री में काम करके वापस घर लौट रहे थे। कोठी मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर गिरा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों के बयान पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का उपचार चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें