Move to Jagran APP

भारत माता की जय के साथ शान से लहराया तिरंगा

भारत छोड़ो आंदोलन की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे अगस्त क्रांति व भारत जोड़ो अभियान के तहत जम्मू मे हर तरफ दो पहिया वाहनो पर तिरंगा यात्राएं निकलीं।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 01:08 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 01:08 PM (IST)
भारत माता की जय के साथ शान से लहराया तिरंगा

 जम्मू, [राज्य ब्यूरो]। भाजपा की तिरंगा यात्रा मे रविवार को देशभक्ति का जज्बा सिर चढ़ कर बोला। हर तरफ तिरंगा शान से लहराया और भारत माता की जय के नारो से आसमान गूंज उठा।

loksabha election banner

भारत छोड़ो आंदोलन की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे अगस्त क्रांति व भारत जोड़ो अभियान के तहत जम्मू मे हर तरफ दो पहिया वाहनो पर तिरंगा यात्राएं निकलीं। भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले जोरशोर से राष्ट्रवाद का संदेश दिया।

जम्मू मे पंडित प्रेमनाथ डोगरा चौक मे सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, संगठन महामंत्री अशोक कौल, विधायक राजेश गुप्ता, युवा मोर्चा के प्रभारी व राज्य सचिव संजय बड़ू व मोर्चा प्रधान डॉ. सुरेश अजय मगोत्रा मौजूद थे। जम्मू के साथ भाजपा के अन्य जिलो मे सांसद जुगल किशोर शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेताओ के नेतृत्व मे तिरंगा यात्राओ का आयोजन हुआ।

जम्मू के डोगरा चौक मे जितेंद्र सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा के साथ पंडित प्रेमनाथ डोगरा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तिरंगा यात्रा अभियान की शुरुआत की।

इस मौके पर सत शर्मा ने कहा कि देश हमारे लिए सबसे पहले है। हर भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि राज्य मे तिरंगा हमेशा ऊंचा रहे। इसके लिए कई देशभक्तो ने कुर्बानियां दी है। जिला स्तर पर आयोजित तिरंगा यात्राओ का हवाला देते हुए उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर मे इस यात्रा का शुभारंभ करने के लिए जितेंद्र सिंह को विशेष रूप से भेजा है। राज्य मे राष्ट्रवादी तत्वो का मनोबल ऊंचा रखने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेगे।

वही, विधायक राजेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रवाद की भावना को बल देने के लिए ऐसे कार्यक्रमो को पूरे उत्साह से मनाना चाहिए। नए भारत का निर्माण करने के लिए विकासशील सोच को बढ़ावा दिया जाए। सुरेश मगोत्रा ने बताया कि अपने राज्य मे तिरंगा यात्राएं निकालने के लिए मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने भी मोर्चा प्रधानो को तिरंगे देकर भेजा था।

इससे पहले जम्मू के विभिन्न हिस्सो मे भाजपा कार्यकर्ता रैलियो की शक्ल मे तिरंगा लहराते हुए डोगरा चौक पहुंचे। डोगरा चौक से यात्रा विभिन्न बाजारो से होते हुए दोपहर कच्ची छावनी मे पार्टी कार्यालय मे संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा मे हिस्सा लेने वालो मे प्रमोद कपाही, चंद्र मोहन गुप्ता, अयोध्या गुप्ता, एसएस बिजराल, बलदेव सिंह बलोरिया व कर्ण शर्मा शामिल थे।

जम्मू कश्मीर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.