जम्मू में वृद्धों की सहायता करेगी रेडक्रास सोसायटी
राज्य में बहुत से वृद्ध अपने घरों में ही असहाय होकर जिंदगी जा रहे हैं। उनको अपने ही घरों में बेगानों की तरह रहना पड़ रहा है। अब रेडक्रॉस सोसायटी जम्मू और वृद्धाश्रम जम्मू मिलकर इन बुजुर्गो की सहायता करेगी। सोसायटी ऐसे बुजुर्गो की पहचान कर ताउम्र मासिक 500 रुपये की सहायता राशि देगी।
राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य में बहुत से वृद्ध अपने घरों में ही असहाय हैं। सामाजिक धब्बे के कारण वे वृद्धाश्रमों में भी नहीं रह पाते हैं और उन्हें अपने ही घरों में प्रताड़ित होना पड़ता हैं। अब ऐसे वृद्धों की सहायता के लिए वृद्धाश्रम जम्मू और रेडक्रास सोसायटी आगे आई हैं। दोनों ने मिलकर ऐसे वृद्धों की पहचान कर उनको आर्थिक सहायता देना शुरू किया है। मंगलवार को वृद्धाश्रम में जम्मू संभाग के 15 असहाय वृद्धों की काउंसिलिंग की गई। अब रेडक्रास सोसायटी उन्हें हर महीने पांच सौ रुपये की सहायता देगी।
आपको बता दें कि वर्तमान में जम्मू के अंबफला स्थित वृद्धाश्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु के 100 के करीब वृद्ध रहते हैं। आश्रम में रहने वालों को ही सुविधाएं मिलती हैं। मगर आश्रम में नहीं रहने वाले वृद्धों की पहचान की जा रही है, ताकि उनको सहायता दी जा सके। रीजनल रेडक्रास सोसायटी के सचिव दिनेश गुप्ता का कहना है कि जिन वृद्धों के पास आय का कोई स्त्रोत नहीं है औ अपने घरों में बेगानों की तरह रह रहे हैं, को ताउम्र मासिक पांच सौ रुपये सहायता दी जाएगी।