Move to Jagran APP

सख्त ट्रैफिक कानून का दिखने लगा असर

???? ???? - ????? ????????? ????? ???? ?????? ??????? ????? 2019 ?? ??? ????? ?? ??? ??? ??? ?? ????? ?? ???? ???? ?? ??? ?? ??? ???? ?????? ??? ??? ???? ??? ?? ??? ?? ?? ????? ??? ??? ?? ?? ??????? ?????? ?? ??????? ???? ???? ?????? ?? ????? ??? ?? ??? ???? ?? ??? ???? ???? ?? ??? ?? ?? ?? ????? ??? ???? ???? ???????? ???? ?? ??? ????? ??? ???

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 01:54 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 06:18 AM (IST)
सख्त ट्रैफिक कानून का दिखने लगा असर
सख्त ट्रैफिक कानून का दिखने लगा असर

जागरण संवाददाता, जम्मू : मोटर व्हीकल संशोधित कानून 2019 का अब असर दिखने लगा है। नए कानून लागू होने के बाद से सड़क हादसों में कमी आई है। साथ ही यातायात नियमों को तोड़ने के मामले भी पहले की तुलना में कम हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि नए कानून में भारी भरकम जुर्माने की राशि का असर अब दिखने लगा है।

loksabha election banner

वर्ष 2019 में एक अक्टूबर से पहले जम्मू जिले में रोजाना करीब छह सौ वाहन चालकों के चालान काटे जाते थे, जो यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस के नाकों पर पकड़े जाते थे। संशोधित कानून लागू होने के बाद बीते वर्ष अक्टूबर माह में रोजाना करीब चार सौ चालान काटे गए थे। इसी प्रकार जम्मू रूरल (कठुआ, सांबा, पुंछ और राजौरी) की बात करे तो एक अक्टूबर से पहले रोजाना करीब 360 नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जाते थे। वहीं, नया कानून लागू होने के पहले माह (अक्तूबर 2019) में अब घटकर रोजाना औसतन 240 चालान तक पहुंच गया है। उधर, सड़क हादसों में रोजाना दो लोगों की मौत होती थी। वहीं, गत माह मौत का आंकड़ा घटकर एक के करीब पहुंच गया है। ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिख रहा असर

एसएसपी ट्रैफिक जोगिद्र सिंह का कहना है कि संशोधित कानून लागू होने से यातायात नियमों के उल्लंघन में कमी दर्ज हो रही है। सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहन रहे हैं। सीट बेल्ट लगाकर वाहन चला रहे हैं। एसएसपी का मानना है कि जागरूकता से सड़क हादसों को रोका जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा पिछले साल किए चालान

माह जम्मू जिला जम्मू ग्रामीण

जनवरी 19858 16572

फरवरी 14187 10112

मार्च 20951 15529

अप्रैल 21523 12303

मई 22736 14776

जून 19590 12260

जुलाई 22091 11434

अगस्त 16357 7468

सितंबर 12552 7421

अक्तूबर 12080 7257


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.