Move to Jagran APP

जम्मू शहर के कारपोरेटर पौधारोपण से दे रहे हरियाली का संदेश, लोग भी दे रहे साथ

बरसात ही सही समय होता है जब लगाए गए पौधे पल जाते हैं। हर साल बरसात में ऐसे ही अभियान चलाए जाते हैं। हालांकि कई पौधे खत्म हो जाते हैं। फिर भी हर बार जब पौधे लगाए जाएंगे तो पर्यावरण की दिशा में बहुत अच्छा कदम होगा।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 12:19 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 12:19 PM (IST)
जम्मू शहर के कारपोरेटर पौधारोपण से दे रहे हरियाली का संदेश, लोग भी दे रहे साथ
राज कुमार ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याएं हल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

जागरण संवाददाता, जम्मू : श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर यात्री भवन की ओर जाने वाले मार्ग के किनारों पर पौधारोपण करने के साथ आसपास के इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया।

loksabha election banner

वार्ड नंबर 14 के कॉरपोरेटर प्रमोद कपाही ने भगवती नगर से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। जम्मू नगर निगम और वन विभाग के सहयोग से इस अभियान को शहर भर में शुरू किया गया है। जिसके तहत विभिन्न इलाकों में पौधे लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर कपाही ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना बहुत जरूरी है।

बरसात ही सही समय होता है जब लगाए गए पौधे पल जाते हैं। बड़े हो जाने पर पर्यावरण को शुद्ध करते हैं। हर साल बरसात में ऐसे ही अभियान चलाए जाते हैं। हालांकि कई पौधे खत्म हो जाते हैं। फिर भी हर बार जब पौधे लगाए जाएंगे तो पर्यावरण की दिशा में बहुत अच्छा कदम होगा। हर किसी को पौधारोपण करना चाहिए।

वहीं वार्ड नंबर 51, छन्नी हिम्मत में कॉरपोरेटर राज कुमार ने पौधारोपण अभियान चलाया। छन्नी हिम्मत के विभिन्न मुहल्लों में नालों के किनारों और पार्कों में यह पौधे लगाए गए। उन्होंने वार्ड वासियों से सहयोग की अपील करते हुए उम्मीद जताई कि लोग अपने स्तर पर भी पौधे जरूर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू नगर निगम और वन विभाग मिलकर इस अभियान को चला रहे हैं।

राज कुमार ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना और भरोसा दिलाया कि इन्हें हल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। लोग भी सहयोग करें। वार्ड 50 की काॅरपोरेटर नीना गुप्ता ने भी छन्नी हिम्मत के कुछ इलाकों में पौधारोपण करवाया। उन्होंने वार्ड वासियों से कहा कि पार्क को स्वच्छ व साफ सुथरे बनाए जा रहे हैं। इन्हें हरा-भरा रखने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने लोगों की अन्य दिक्कतों के समाधान का भी आश्वासन दिया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.