रात के अंधेरे में वायुसेना का लाइफ-सेविंग मिशन, लेह से C-130J से एयरलिफ्ट कर मरीज को दिल्ली AIIMS में कराया भर्ती
भारतीय वायुसेना ने शनिवार देर रात लेह से एक गंभीर रूप से बीमार 30 वर्षीय नागरिक को दिल्ली एयरलिफ्ट किया। ...और पढ़ें
-1792336069766_m.webp)
वायुसेना ने लेह से गंभीर मरीज को दिल्ली पहुंचाया।
HighLights
वायुसेना ने लेह से गंभीर 30 वर्षीय मरीज को एयरलिफ्ट किया।
चुनौतीपूर्ण मौसम में सी-130जे विमान से दिल्ली पहुंचाया गया।
यह मानवीय मिशन वायुसेना की उच्च परिचालन तत्परता दर्शाता है।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। भारतीय वायुसेना ने शनिवार देर रात त्वरित कार्रवाई करते हुए लेह से एक गंभीर रूप से बीमार 30 वर्षीय नागरिक को एयरलिफ्ट कर दिल्ली पहुंचाया।
मरीज को वायुसेना के सी-130जे विमान के जरिए दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां से उसे आगे के उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में स्थानांतरित किया गया।
वायुसेना के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए अल्प सूचना पर चिकित्सा निकासी अभियान शुरू किया गया। शनिवार देर रात अंधेरे और चुनौतीपूर्ण मौसम परिस्थितियों के बीच इस मिशन को अंजाम दिया गया।
प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद वायुसेना ने उच्च स्तर की परिचालन तत्परता, पेशेवर समन्वय और समयबद्ध कार्रवाई के साथ अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया।
प्रवक्ता के अनुसार, मरीज को लेह से दिल्ली पहुंचाने के बाद आगे के चिकित्सा उपचार के लिए एम्स में स्थानांतरित कर दिया गया। वायुसेना ने कहा कि यह अभियान उसकी परिचालन तत्परता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण मानवीय जरूरतों के प्रति त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता को दर्शाता है।
लद्दाख जैसे दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम के बीच गंभीर मरीजों को समय पर बड़े चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में वायुसेना की हवाई सेवाएं आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
