विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में तनाव

By JagranEdited By:
Published: Tue, 18 Aug 2020 08:03 AM (IST)

किश्तवाड़ में प्रशासन ने क‌र्फ्यू लगा दिया। डोडा और भद्रवाह भी बंद रहे। इस बीच पुलिस ने सोमवार को इस मामले में तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया।

धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में तनाव
धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में तनाव

जेएनएन, जम्मू/किश्तवाड़ : धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले ने तूल पकड़ लिया है। श्रीनगर में जहां लोगों ने प्रदर्शन किए। वहीं, किश्तवाड़ में प्रशासन ने क‌र्फ्यू लगा दिया। डोडा और भद्रवाह भी बंद रहे। इस बीच पुलिस ने सोमवार को इस मामले में तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया।

इससे पूर्व पुलिस ने दो आरोपितों सतपाल शर्मा व दीपक कुमार को हिरासत में लिया था। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर किश्तवाड़ में समुदाय विशेष के बंद के आह्वान को देखते हुए क‌र्फ्यू लगा दिया गया। लोगों को घर में ही रहने के लिए कहा गया। रविवार रात से कुछ लोग सोशल मीडिया पर बंद को लेकर अफवाह फैला रहे थे। इसके बाद रात में ही क‌र्फ्यू लगा दिया गया। चौक-चौराहों और गलियों में कंटीले तार लगा दिए गए। किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र सिंह तारा ने बताया कि जिले में पहले से ही कोविड-19 के चलते धारा 144 लागू है। अब इसमें और सख्ती की गई है।

इस बीच जम्मू शहर के पक्काडंगा पुलिस थाने में तीनों आरोपितों के विरुद्ध दो समुदायों के बीच हिसा भड़काने और भड़काऊ बयान देने का मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में प्रदर्शन होने लगे थे। इसके बाद जम्मू जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आइजीपी) मुकेश सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति और उस वीडियो को वायरल करने वाले फेसबुक वेब पोर्टल के कर्मी को हिरासत में लेने की बात कही थी। सोमवार को उन्होंने तीसरे आरोपित रोहित कुमार को भी गिरफ्तार कर मामले को हल करने का दावा किया। गत शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जम्मू शहर के मुबारक मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान जिला रियासी में हुए एक घटना पर फेसबुक वेब पोर्टल पर सतपाल शर्मा ने धर्म विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।