Banihal Road Accident : अमरनाथ श्रद्धालुओं को ले जा रहा टेंपो ट्रेवल सड़क पर फिसला, चार यात्री घायल
यह सड़क हादसा आज शुक्रवार सुबह पेश आया। अमरनाथ यात्रा पर आए ये श्रद्धालु टेपों ट्रेवल पर बैठ कश्मीर की तरफ जा रहे थे। बनिहाल शेरबीबी के नजदीक अचानक वाहन चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई।
जम्मू, जेएनएन : अमरनाथ यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं को कश्मीर ले जा रहा एक टेंपो ट्रेवल बनिहाल शेरबीबी के पास सड़क पर फिसल गया। इस सड़क हादसे में चार यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि तीनों यात्रियों की हालत बेहतर है। उन्हें इलाज के लिए बनिहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह सड़क हादसा आज शुक्रवार सुबह पेश आया। अमरनाथ यात्रा पर आए ये श्रद्धालु टेपों ट्रेवल पर बैठ कश्मीर की तरफ जा रहे थे। बनिहाल शेरबीबी के नजदीक अचानक वाहन चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई। इस हादसे में गाड़ी में बैठे चार यात्री जिनमें दो महिलाएं शमिल हैं घायल हो गए। घायलों की पहचान कुंदन कुमार (56) निवासी उत्तर प्रदेश, यात्रा रजिस्ट्रेशन नंबर 397649, विनायक गुप्ता (10) पुत्र त्रिलोक चंद गुप्ता निवासी छत्तीसगढ़ पंजीकरण संख्या 397593, अनिता गुप्ता (49) पत्नी संजय गुप्ता निवासी छत्तीसगढ़ पंजीकरण संख्या 397618 और गुड़िया के तौर पर हुई है।
डॉक्टरों का कहना है कि सभी घायलों की हालत स्थिर है, दो यात्रियों को फ्रैक्चर आया है। इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि इन श्रद्धालुओं का यात्रा पंजीकरण 3 जुलाई के लिए किया गया था परंतु ये पहले ही कश्मीर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ही उन्हें सूचना मिल गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को टेंपो ट्रेवल से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
करंट लगने से बच्चे की मौत : शहर के जानीपुर इलाके में घर के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान ऋतविक पुत्र सुशील कुमार निवासी हाउसिंग कालोनी जानीपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार बच्चे को घर पर ही करंट लग गया था। उसे उसके पिता तुरंत उपचार के लिए उसे जीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस के अनुसार इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।