विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू से दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी, राजधानी एक्सप्रेस में जुड़ेगा एक्स्ट्रा कोच; ऐसे चेक करें स्टेटस

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:54 PM (IST)

Jammu Tawi New Delhi Rajdhani Express: उत्तरी रेलवे के जम्मू मंडल ने सर्दियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12426) में एक अतिरिक्त एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। 

जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी में बढ़ेंगी सीटें। (फाइल फोटो)

जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी में बढ़ेंगी सीटें। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू वालों के लिए जरूरी खबर है। सर्दियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने बड़ा फैसला किया है। इसके तहत जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।

ट्रेन संख्या 12426 में छह से 12 दिसंबर तक प्रतिदिन एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा।

सर्दियों में यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस अस्थायी व्यवस्था से ट्रेन में अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी। इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिन्हें सर्दियों के दौरान यात्रा के लिए आरक्षण करवाने में परेशानी हो रही है।

अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों को राजधानी एक्सप्रेस में सफर के लिए अधिक सीटें मिल सकेंगी।

रेलवे की यात्रियों से अपील 

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपने टिकट और कोच की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें। इसके लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) और आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

जम्मू मंडल का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए जरूरत के अनुसार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।