विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

POK में रची जा रही थी कश्मीर को दहलाने की साजिश, आतंकी कमांडर ने हथियारों का जखीरा भेजा; सेना ने किया बरामद

By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
Published: Fri, 18 Aug 2023 12:35 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे मच्छल सेक्टर में सेना ने अपने एक तलाशी अभियान के दौरान पांच एसाल्ट राइफलें सात पिस्तौल चार हथगोले व अन्य साजो सामान बरामद किया है। हथियारों का यह जखीरा गुलाम जम्मू कश्मीर (POK) में बैठे आतंकी कमांडरों ने कश्मीर में सक्रिय आतंकियों के लिए भेजा था।

उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे मच्छल सेक्टर में सेना ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है।
उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे मच्छल सेक्टर में सेना ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

कश्मीर, जागरण संवाददाता। Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने किसी अप्रिय घटना के होने से पहले ही उसका भंडाफोड़ कर दिया है। दरअसल उत्तरी कश्मीर से जवानों को हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।

ये हथियार हुए बरामद

दरअसल, उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे मच्छल सेक्टर में सेना ने अपने एक तलाशी अभियान के दौरान पांच एसाल्ट राइफलें, सात पिस्तौल, चार हथगोले व अन्य साजो सामान बरामद किया है। हथियारों का यह जखीरा गुलाम जम्मू कश्मीर (POK) में बैठे आतंकी कमांडरों ने कश्मीर में सक्रिय आतंकियों के लिए भेजा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।