Move to Jagran APP

Coronavirus Jammu Kashmir : जम्मू में भी बंद हुआ प्रदेश भाजपा मुख्यालय, सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मी पाजिटिव, कश्मीर में पहले से ही सील है भाजपा मुख्यालय

कश्मीर के बाद जम्मू के त्रिकुटानगर स्थित भाजपा मुख्यालय भी बंद हो गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 12:26 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 12:26 PM (IST)
Coronavirus Jammu Kashmir : जम्मू में भी बंद हुआ प्रदेश भाजपा मुख्यालय, सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मी पाजिटिव, कश्मीर में पहले से ही सील है भाजपा मुख्यालय
Coronavirus Jammu Kashmir : जम्मू में भी बंद हुआ प्रदेश भाजपा मुख्यालय, सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मी पाजिटिव, कश्मीर में पहले से ही सील है भाजपा मुख्यालय

जम्मू, राज्य ब्यूरो । कश्मीर के बाद जम्मू के त्रिकुटानगर स्थित भाजपा मुख्यालय भी बंद हो गया है। मुख्यालय की सुरक्षा में तैनात एक महिला पुलिस कर्मी के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद एतहियात के तौर पर पार्टी मुख्यालय को रविवार से बंद कर दिया गया।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना के कोरोना पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गत दिनों पार्टी मुख्यालय में कैंप लगाकर पार्टी नेताओं, सुरक्षाकर्मियों के सैंपल लिए थे। इनमें से एक महिला पुलिसकर्मी का सैंपल पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पार्टी को अगले कुछ दिनों के लिए पार्टी मुख्यालय को बंद करने के लिए कहा था। पार्टी ने इस पर कार्रवाई करते हुए पार्टी मुख्यालय को लाक कर दिया है। भाजपा को कहा गया है कि कृुछ दिन कार्यालय को बंद रखने के बाद सैनीटाइजाइजेशन कर पार्टी गतिविधियों को शुरू किया जा सकता है।

कश्मीर के पांच दिवसीय दौरे पर गए प्रदेश अध्यक्ष के संक्रमित पाए जाने के बाद कश्मीर में भाजपा मुख्यालय को पहले ही सात दिनों के लिए सील कर दिया गया था। श्रीनगर से जम्मू लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय में नही गए थे। इसके बाद भी एहतियात के तौर पर पार्टी मुख्यालय को सैनीटाइज करवाने के साथ नेताओं, कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय में न आने की हिदायत जारी कर दी गई थी। पार्टी मुख्यालय के स्टाफ के कुछ सदस्य इसके बाद भी मुख्यालय आ रहे थे , अब उन्हें भी कार्यालय को कुछ दिन के लिए बंद करने के लिए सूचित कर दिया गया है।

प्रदेश भाजपा के मीडिया सचिव डा प्रदीप महोत्रा ने जागरण को बताया कि सुरक्षा में तैनात महिला सुरक्षाकर्मी के पाजिटिव आने के बाद पूरी एहतियात बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि पंद्रह जुलाई को लगाए गए कैंप के दौरान भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा में तैनात सभी पुलिस कर्मियों के टेस्ट करवाए गए थे। महिला पुलिसकर्मी को छोड़ पार्टी मुख्यालय में आने वाले अन्य सभी के टेस्ट नेगेटिव आए हैं। ऐसे में अगले कुछ दिन कोई भी पार्टी मुख्यालय में नही आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.