विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीनगर में 4 आतंकियों के वांटेड पोस्टर, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम; पहचान रहेगी गुप्त

Published: Sun, 08 Nov 2026 02:14 PM (IST)

श्रीनगर के एमए रोड पर चार सक्रिय आतंकियों के वांटेड पोस्टर चस्पा पोस्टर चस्पा किए हैं। सूचना देने वालों को इनाम का एलान किया गया है।

श्रीनगर के एमए रोड पर चार सक्रिय आतंकियों के वांटेड पोस्टर चस्पा किए हैं।

श्रीनगर के एमए रोड पर चार सक्रिय आतंकियों के वांटेड पोस्टर चस्पा किए हैं।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर के एमए रोड पर चार सक्रिय आतंकियों के वांटेड पोस्टर चस्पा किए हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से आम लोगों से आतंकियों के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की गई है। साथ ही विश्वसनीय सूचना देने वालों को उचित इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

पोस्टरों में चार आतंकियों की तस्वीरों के साथ उनके नाम और पते भी जारी किए गए हैं। इनमें सोपोर के ब्राथ कलां निवासी बिलाल अहमद मीर, बारामुला के पट्टन निवासी आबिद कयूम, कुलगाम निवासी मोहम्मद लतीफ भट और सोपोर के ब्राथ कलां निवासी मोहम्मद उमर मीर शामिल हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन आतंकियों की गतिविधियों, आवाजाही या उनके ठिकाने के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी मिलती है तो वह तत्काल दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना साझा करे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।