Move to Jagran APP

ठंड में जमा डल झील का पानी, जम्मू में बीती सीजन सर्द रात

हांड कंपाने वाली ठंड में लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। घाटी का न्यूतनतम तापमान शून्य से -6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 01:33 PM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 11:25 AM (IST)
ठंड में जमा डल झील का पानी, जम्मू में बीती सीजन सर्द रात
ठंड में जमा डल झील का पानी, जम्मू में बीती सीजन सर्द रात

जम्मू, जेएनएन। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मशहूर डल झील और अन्य जलाशयों का पानी आंशिक रूप से जमने लगा है। हाड कंपाने वाली ठंड में लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। घाटी का न्यूतनतम तापमान शून्य से -6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं जम्मू में मौसम साफ रहने के बावजूद तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। यहां भी 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस सीजन की सबसे सर्द रात रही।

loksabha election banner

शहर के मध्य में स्थित डल झील अब जमना शुरू हो गई है। कश्मीर में चिल्ले कलां के शुरू होने के बाद घाटी में हिमपात तो नहीं हुआ है लेकिन शुष्क ठंड का कहर जारी है। कश्मीर घाटी तथा लद्दाख में कड़ाके की सर्दी के बीच लद्दाख संभाग का द्रास शून्य के नीचे -19.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा।

डल झील से रोजी-रोटी कमाने वाले मल्लाहों को कई स्थानों पर बर्फ को हटाते हुये देखा गया ताकि उनके शिकारे झील के किनारे तक जा सकें। ठंड के कारण स्थानीय लोगों को जहां कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पर्यटकों में खुशी का माहौल है। शीत लहर के कारण शहर में कई अन्य जलाशयों और नल में पीने का पानी जम गया है। सुबह घने कोहरे छाये रहने के कारण सड़क यातायात में दिक्कत आ रही है।

मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -14.4 डिग़्री सेल्सियस रहा जबकि लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम तथा गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -7.9 तथा शून्य से नीचे -9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कटरा का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बटोत का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -1.3, बनीहाल का शून्य से नीचे -3 जबकि भद्रवाह का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन भर धूप निकलने का सिलसिला जारी है जिसके चलते जम्मू वासियों को दिन में सर्दी से थोड़ी राहत मिल रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.