विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीनगर में महिला अधिकारी से दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का प्रदर्शन, IAS राजीव रंजन को हटाने की मांग

Published: Sun, 18 Oct 2026 07:18 AM (IST)

श्रीनगर में कांग्रेस महिला मोर्चा ने एक महिला अधिकारी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी ...और पढ़ें

IAS राजीव रंजन और JKAS बीनिश वानी विवाद गहराया।

IAS राजीव रंजन और JKAS बीनिश वानी विवाद गहराया।

HighLights

  1. कांग्रेस महिला मोर्चा ने श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन

  2. महिला अधिकारी से दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की मांग की

  3. मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जागरण संवाददाता,श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव (आइएएस) राजीव रंजन और (जेकेएएस) अधिकारी बीनिश वानी के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले ने इतना अधिक तूल पकड़ लिया है कि अब कांग्रेस महिला मोर्चा ने सड़क पर उतर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर दी है। 

थमने का नाम नहीं ले रहा विवाद

महिला अधिकारी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सैकड़ों महिलाएं सड़कों पर उतरीं

श्रीनगर स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता जुटीं और नारेबाजी करते हुए राजीव रंजन को पद से हटाने तथा बीनिश वानी को इंसाफ देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिला अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और प्रशासन को ऐसे अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है मांग

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की। नारे लगाते हुए उन्होंने मुख्यालय से बाहर निकलकर घंटाघर की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हल्के बल प्रयोग से उन्हें रोक दिया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका।

यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी छोड़ कैंसर पीड़ितों का संवारा भविष्य, जम्मू की सुरूचि शर्मा के समर्पण से 100 से अधिक बच्चे हुए स्वस्थ