Move to Jagran APP

खेल मंत्रलय ने खेल संघों पर कसी नकेल, चुनाव न करवाने वाले, गुटों में बंटे संघों की मान्यता की रद

केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रलय की ओर से 56 खेल संघों को वर्ष 2019 के लिए मान्यता दी गई है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 02:41 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 02:41 PM (IST)
खेल मंत्रलय ने खेल संघों पर कसी नकेल, चुनाव न करवाने वाले, गुटों में बंटे संघों की मान्यता की रद
खेल मंत्रलय ने खेल संघों पर कसी नकेल, चुनाव न करवाने वाले, गुटों में बंटे संघों की मान्यता की रद

जम्मू, विकास अबरोल। केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रलय ने खिलाडिय़ों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले खेल संघों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रलय ने पहले चरण में समय पर चुनाव नहीं करवाने वाले और दो-दो गुटों में बंटे विभिन्न खेल संघों पर सख्त कार्रवाई करते हुए फिलहाल इन्हें बाहर कर रास्ता दिखाते हुए एक वर्ष के लिए इनकी मान्यता रद कर दी है।

loksabha election banner

खेल मंत्रलय ने दो-तीन गुटों में एक ही नाम पर बंटे खेल संघों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने अपने खेल संघ के चुनाव विधिपूर्वक नहीं करवाए तो फिर भविष्य में भी उन खेल संघों की मान्यता रद की जाएगी। ऐसे में अब खेल मंत्रलय ने जिन खेल संघों की मान्यता रद की है, उनके स्थान पर एडहॉक कमेटी बनाने की योजना है, ताकि इससे भविष्य में खिलाडिय़ों को किसी किस्म की परेशानी न हो सके। जिन खेल संघों की मान्यता एक साल के लिए रद की गई है, उनमें इंडियन गोल्फ यूनियन, इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन, ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन शामिल हैं।

केवल 56 खेल संघ को एक साल के लिए मान्यता मिली

केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रलय की ओर से 56 खेल संघों को वर्ष 2019 के लिए मान्यता दी गई है। इनमें एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया, आत्या पात्या फेडरेशन ऑफ इंडिया, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया, बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया, एमेच्योर बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, बिलियर्ड, स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, साइकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ डेफ, घुड़सवारी संघ, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन, हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, हॉकी इंडिया, जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया, एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन क्याकिंग एंड केनोइंग एसोसिएशन, कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया, खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया, कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया शामिल है।

इसके अलावा ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन, मल्लखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया, द फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया, नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया, इंडियन पेनसेक सिलेट फेडरेशन, इंडियन पोलो एसोसिएशन, रोलबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, स्पीकटाक्रा फेडरेशन ऑफ इंडिया, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, साफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, स्पेशल ओलंपिक्स भारत, एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया, स्कवॉश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया, स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया, टेनी कोइट फेडरेशन ऑफ इंडिया, टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया, टेन पिन बॉलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन ट्राईथलान फेडरेशन ऑफ इंडिया, टग ऑफ वार फेडरेशन ऑफ इंडिया, वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन वेट लिफ्टिंग फेडरेशन, रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया और याचिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.