विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली की पदयात्रा पर निकले सोनम वांगचुक, लद्दाख को राज्य, लोकसभा में 2 सीटें समेत इन मांगों को रखेंगे केंद्र के सामने

Published: Sun, 01 Sep 2024 05:38 PM (IST)

सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) और लेह एपेक्स बॉडी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में 100 से अधिक लद्दाखी अपनी मांगों को ...और पढ़ें

लेह के एनडीएस मेमोरियल पार्क से दिल्ली की पदयात्रा पर निकले सोनम वांगचुक।
लेह के एनडीएस मेमोरियल पार्क से दिल्ली की पदयात्रा पर निकले सोनम वांगचुक।

HighLights

  1. दिल्ली की पदयात्रा पर निकले लद्दाखी
  2. सोनम वांगचुक के नेतृत्व में निकाली जा रही पदयात्रा
  3. 2 अक्टूबर को दिल्ली में समाप्त होगी यात्रा

जागरण संवाददाता, लद्दाख। लेह के एनडीएस मेमोरियल पार्क से 100 से अधिक लद्दाखी अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की तरफ बढ़ चुके हैं। सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuck) और लेह एपेक्स बॉडी के पदाधिकारियों के नेतृत्व वाले इस यात्रा की शुरुआत रविवार को की गई। इस यात्रा में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल है।

एक दिन में करेंगे 25 किलोमीटर की यात्रा

रविवार को लेह के एनडीएस मेमोरियल पार्क से पर्यावरणविद्ध सोनम वांगचुक और लेह एपेक्स बॉडी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में 100 से अधिक लद्दाखी दिल्ली के लिए निकल गए। इस पदयात्रा के दौरान एक दिन में यह लोग 25 किलोमीटर की यात्रा की करेंगे।

यह भी पढ़ें: लद्दाख में नए जिले बनाए जाने से सोनम वांगचुक खुश, वीडियो जारी कर मोदी-शाह को दिया धन्यवाद

इन मागों को लेकर दिल्ली पहुचेंगे सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक की नेतृत्व में आयोजित यह पदयात्रा लद्दाख को राज्य बनाने, संविधान की छठी अनुसूची को लागू करने, लोकसभा की दो सीटें बनाने जैसे मुद्दों को लेकर 2 अक्टूबर को दिल्ली में संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें: Ladakh News: लद्दाख में पांच नए जिले बनाएगी सरकार, गृहमंत्री अमित शाह का एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।