विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लद्दाख प्रशासन के नोटिस पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- विभागों की लापरवाही से अटकी स्कूल की मंजूरी

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:01 PM (IST)

सोनम वांगचुक और गीतांजलि ने 'डेजर्ट फ्लावर स्कूल' को लेकर प्रशासन के नोटिस का जवाब दिया है। उन्होंने लंबित जमीन ...और पढ़ें

सोनम वांगचुक ने डेजर्ट फ्लावर स्कूल पर प्रशासन के नोटिस का दिया जवाब।

सोनम वांगचुक ने डेजर्ट फ्लावर स्कूल पर प्रशासन के नोटिस का दिया जवाब।

HighLights

  1. प्रशासन के नोटिस में जमीन और मंजूरी का जिक्र।

  2. प्रशासनिक अड़चनों के कारण लंबित रहे मामले, आरोप लगाया।

  3. 46 बच्चों का दाखिला, स्वतंत्र निरीक्षण का प्रस्ताव।

डिजिटल डेस्क, लेह। सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि ने 'डेजर्ट फ्लावर स्कूल' को लेकर प्रशासन के नोटिस का जवाब दिया है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को मिले नोटिस में जमीन से जुड़े लंबित मामलों और स्कूल के लिए जरूरी मंजूरियों के न होने का जिक्र किया गया है।

उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से बार-बार आवेदन करने और फॉलो-अप लेने के बावजूद, प्रशासनिक अड़चनों के कारण ये दोनों मामले अटके रहे।

उन्होंने आरोप लगाया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर संबंधित विभागों के बीच तालमेल की कमी है। उन्होंने बताया कि किंडरगार्टन सेक्शन में 46 बच्चों ने दाखिला लिया है और कई अभिभावक स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने स्कूल के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के स्वतंत्र निरीक्षण का भी प्रस्ताव दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।