Move to Jagran APP

Snowfall At Amarnath : यात्रा से पहले अमरनाथ में बर्फबारी, घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश, तापमान में गिरावट

Snowfall At Amarnath Cave अमरनाथ यात्रा इस महीने 30 जून को आरंभ होने जा रही है। यात्रा से पहले अमरनाथ गुफा और उसके आसपास हुई हल्की बर्फबारी के बाद मौसम सर्द हो गया है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि मौसम अनिश्चित है और 21 जून तक ऐसा ही रहेगा।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 18 Jun 2022 01:39 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jun 2022 01:52 PM (IST)
Snowfall At Amarnath : यात्रा से पहले अमरनाथ में बर्फबारी, घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश, तापमान में गिरावट
यात्रा की तैयारियों में जुटे अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।

श्रीनगर, जेएनएन : वार्षिक अमरनाथ यात्रा आरंभ होने से पहले पंजतरणी, पवित्र गुफा व आसपास के इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। बालटाल में मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ गुफा के नजदीक एक से दो इंच तक बर्फ जमा हुई है। वहीं कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में भी बारिश हुई है जिसके बाद तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों तक मौसम खराब ही रहेगा। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना अभी भी बनी हुई है।

loksabha election banner

आपको बता दें कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा इस महीने 30 जून को आरंभ होने जा रही है। यात्रा से पहले अमरनाथ गुफा और उसके आसपास हुई हल्की बर्फबारी के बाद मौसम सर्द हो गया है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि मौसम अनिश्चित है और 21 जून तक ऐसा ही रहेगा। यात्रा की तैयारियों में जुटे अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। 43 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 30 जून को दो मार्गों से शुरू होने वाली है। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम से पारंपरिक यात्रा मार्ग जहां 35 किलोमीटर लंबा है वहीं मध्य कश्मीर के गांदरबल के बालटाल से पवित्र गुफा तक का सफर 15 किलोमीटर तक का है। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं।

अगले 15 घंटों के दौरान कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर बारिश या फिर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। कुछ स्थानों पर शाम तक बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। वहीं जम्मू क्षेत्र की बात करें तो यहां रामबन, पुंछ, राजौरी, उधमपुर, रियासी, किश्तवाड़ और डोडा के कुछ हिस्सों में भी बारिश या फिर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां भी शाम तक बारिश हो सकती है। मौसम में सुधार होने के बाद कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा मौसम विशेषज्ञों ने जम्मू व कश्मीर में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है।

इसी बीच ट्रैफिक विभाग ने एक बार फिर लोगों से खराब मौसम के बीच पहाड़ी इलाकों का रूख न करने की हिदायत दी है। उन्होेंने कहा कि आज पंथियाल इलाके में बारिश के दौरान पहाड़ों से गिरे पत्थरों की वजह से कई गाड़ियों को नुकसान हुआ है। गनिमत यह रही कि इसकी वजह से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.