Move to Jagran APP

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश

जम्मू कश्मीर बारिश और बर्फबारी से कांप उठा है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 08:03 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 08:03 AM (IST)
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू कश्मीर बारिश और बर्फबारी से कांप उठा है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। कश्मीर के जिला गांदरबल में शाम साढ़े चार बजे हिमस्खलन की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दूसरे श्रमिक को जिंदा बचा लिया गया। वहीं, जम्मू संभाग में भी मौसम खराब रहा। माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर हल्का हिमपात हुआ है। बारिश के कारण रामबन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दोपहर करीब एक बजे खोल दिया गया।

loksabha election banner

भारी बारिश से पुराने जम्मू शहर से राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाला सर्कुलर रोड भी बंद हो गया है, जिससे सिद्धड़ा, बजालता क्षेत्र शहर से कट गए हैं। वीरवार जम्मू से श्रीनगर के लिए गाड़ियों को छोड़ा गया था, लेकिन खराब मौसम के चलते दिनभर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। शेर-ए-कश्मीर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो गया है। अगले चौबीस घंटों के दौरान भी वादी में मौसम के मिजाज तीखे रहने की संभावना है। बारिश व बर्फबारी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। वादी एक बार फिर शीतलहर की चपेट में आ गई है। जम्मू संभाग में अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में पांच से दस डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई अधिकतम कमी नहीं आई है। श्रीनगर में आज दिन का अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस जबिक रात का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिमस्खलन की चपेट में एक श्रमिक की मौत, दूसरे को बचाया

वादी में जिला गांदरबल के रॉयलगुंड इलाके में दोपहर को अचानक हिमस्खलन से बर्फ हटा रहे दो श्रमिक इसकी चपेट में आ गए। ये दोनों रॉयलगुंड में बिजली परियोजना के काम में लगे थे। जानकारी मिलते ही कुछ समय बाद बचाव दल मौके पर पहुंच गया। एक श्रमिक को तो जिंदा बचा लिया गया, लेकिन दूसरे की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह निवासी पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है। जबकि बचाए गए श्रमिक की पहचान बोबी सिंह निवासी पठानकोट, पंजाब के रूप में हुई है। दरिया चिनाब से निकाली टवेरा, शव बरामद

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : जिला रामबन में वीरवार रात करीब पौने आठ बजे कैपटेरिया मोड़ के पास पस्सी की चपेट में आने से दरिया चिनाब में गिरी टवेरा को बाहर निकाल लिया गया। जबकि दरिया किनारे टवेरा वाहन चालक का शव बरामद किया गया। दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.