Move to Jagran APP

गुलमर्ग व पहलगाम में दूसरे दिन भी हल्की बर्फबारी

जागरण संवाददाता जम्मू कश्मीर संभाग के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों गुलमर्ग पहलगाम और पीरपंचाल के

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 07:02 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 07:02 AM (IST)
गुलमर्ग व पहलगाम में दूसरे दिन भी हल्की बर्फबारी

जागरण संवाददाता, जम्मू : कश्मीर संभाग के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों गुलमर्ग, पहलगाम और पीरपंचाल के ऊपरी क्षेत्रों में रविवार को दूसरे दिन भी हल्की बर्फबारी हुई। इससे कश्मीर संभाग में तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। वहीं, लेह और कारगिल में भी न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है। जम्मू में अभी भी गर्मी बेहाल कर रही है। अभी भी तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जम्मू कश्मीर में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं। रविवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम 30.4 व न्यूनतम 18.1, बनिहाल का अधिकतम 27.4 और न्यूनतम 8.2, बटोत का अधिकतम 26.5 व न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 27.7 व न्यूनतम 8.4, श्रीनगर का अधिकतम 23.9, न्यूनतम 8.8, पहलगाम का अधिकतम 21.0, न्यूनतम 6.3, काजीगुंड का अधिकतम 24.3, न्यूनतम 7.4, कुकरनाग का अधिकतम 22.3 व न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 14.4, न्यूनतम 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम 22.4 व न्यूनतम 6.9, कारगिल का अधिकतम 21.6 और न्यूनतम 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.