विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शोपियां में यूएपीए के तहत पुलिस की कार्रवाई, आतंकी गतिविधियों में कथित तौर पर इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:34 PM (GMT+05:30)

शोपियां पुलिस ने आतंकी गतिविधियों में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक हीरो पैशन मोटरसाइकिल जब्त की है। यह कार्रवाई यूएपीए के तहत दर्ज मामले में आतंकवाद से अर्जित संपत्ति के रूप में की गई है।

शोपियां में यूएपीए के तहत आतंकी गतिविधियों में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त। सांकेतिक तस्वीर

शोपियां में यूएपीए के तहत आतंकी गतिविधियों में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. शोपियां में आतंकी गतिविधियों में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई

  2. यह कार्रवाई यूएपीए की धारा 25(1) के तहत हुई

  3. जब्त वाहन को आतंकवाद से अर्जित संपत्ति घोषित किया गया

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए हीरो पैशन मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार, इस वाहन का इस्तेमाल कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों के लिए किया गया था। यह कार्रवाई हीरपोरा पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 84/2026 के सिलसिले में की गई है।

पुलिस के मुताबिक, जब्त मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर जेके18बी-6130 है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर वाहन को आतंकवाद से अर्जित संपत्ति (प्रोसीड्स ऑफ टेररिज्म) की श्रेणी में रखा गया है। पुलिस ने इसे मामले से संबंधित संपत्ति मानते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्ती की कार्रवाई की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यूएपीए की धारा 25(1) के तहत सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद मोटरसाइकिल की जब्ती की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई। जांच के दौरान वाहन को पहले ही पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद मामले के जांच अधिकारी ने निर्धारित कानूनी प्रावधानों के अनुरूप जब्ती संबंधी औपचारिकताएं पूरी कीं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई आतंकवादी गतिविधियों से कथित तौर पर जुड़ी संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मुहिम का हिस्सा है। इसका उद्देश्य आतंकवाद को आर्थिक और अन्य माध्यमों से समर्थन देने वाले नेटवर्क पर प्रहार करने के साथ ही उससे जुड़े बुनियादी ढांचे को ध्वस्त करना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।